फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Zanetti Train Mystery How an Italian Train Vanished Inside a Tunnel Key Facts and Secrets explained in Hindi

Mysterious Train: इटली की ये ट्रेन रहस्यमयी तरीके से हो गई थी गायब, अभी तक नहीं सुलझ पाया है राज

Tue, 26 Aug 2025 07:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Aug 2025 07:32 PM IST
सार

Mysterious Train: दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी घटनाएं घटी हैं जो अभी तक अनसुलझी हैं। वैज्ञानिक भी रहस्यों को सुलझाने में फेल हो चुके हैं। इन रहस्यमयी घटनाओं से जुड़ी कई कहानियां लोगों के बीच प्रचलित हैं।

विज्ञापन
Zanetti Train Mystery How an Italian Train Vanished Inside a Tunnel Key Facts and Secrets explained in Hindi
इटली की ये ट्रेन रहस्यमयी तरीके से हो गई थी गायब (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Mysterious Train: दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी घटनाएं घटी हैं जो अभी तक अनसुलझी हैं। वैज्ञानिक भी रहस्यों को सुलझाने में फेल हो चुके हैं। इन रहस्यमयी घटनाओं से जुड़ी कई कहानियां लोगों के बीच प्रचलित हैं। वैज्ञानिक भले ही इन रहस्यों से पर्दा नहीं उठा पाए हों, लेकिन ये घटनाएं हमेशा लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

विज्ञापन


इन रहस्यमयी घटनाओं में साल 1911 में घटी एक घटना भी शामिल है। साल 1911 में एक ट्रेन सुरंग में प्रवेश करते ही रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई। इस ट्रेन में 106 लोग सवार थे। सुरंग में गायब हुई ट्रेन ( Mysterious Train) का आज तक पता नहीं चल पाया है कि आखिर कहां लापता हो गई? इस रहस्यमयी घटना से अभी तक पर्दा नहीं उठाया जा सका है। आइए जानते हैं इस रहस्यमयी घटना से जुड़े रोचक तथ्य। 
विज्ञापन


यह रहस्यमयी घटना इटली की राजधानी रोम की है। साल 1911 में रोमन स्टेशन (Roman Station) से ट्रेन रवाना हुई थी जिसका नाम जेनेटी (Zanetti) था। ट्रेन को एक सुरंग से होकर अगले स्टेशन तक जाना था, लेकिन ट्रेन सुरंग में घुसते ही अचानक लापता हो गई। ट्रेन को बहुत खोजा गया, लेकिन उसका पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Zanetti Train Mystery How an Italian Train Vanished Inside a Tunnel Key Facts and Secrets explained in Hindi
इटली की ये ट्रेन रहस्यमयी तरीके से हो गई थी गायब (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

लापता होने के बाद ट्रेन में सवार दो लोग सुरंग के बाहर पाए गए थे। उन्होंने एक बात ऐसी चौंकाने वाली घटना के बारे में बताया जिसके बारे में जानकर हर किसी के होश उड़ गए। उन्होंने बताया था कि ट्रेन सुरग के पास पहुंची तो वहां से एक रहस्यमयी धुंआ निकलता हुआ दिखाई दे रहा था जिसके बाद दोनों लोग घबराकर ट्रेन से कूद गए। इसके बाद ट्रेन सुरंग में चली गई और कभी वापस बाहर नहीं आई। 

Viral Video: शेरों के झुंड ने मगरमच्छ को दबोचा, मुंह में पकड़कर ऐसा नोचा कि उड़ा दिए चिथड़े, वीडियो वायरल

इस रहस्यमयी घटना के बारे में जो बातें बताई जाती हैं वो और भी हैरान करने वाली हैं। बताया जाता है कि यह ट्रेन अपने समय से 71 वर्ष पीछे यानी कि भूतकाल में चली गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि सुरंग में गायब होने वाली ट्रेन 1840 में मेक्सिको जा पहुंची थी। इसकी वजह से इस ट्रेन को लोग भूतिया ट्रेन भी कहते हैं। 

Ajab-Gajab: भारतीय डॉक्टर का चौंकाने वाला दावा, कहा- मैं मरकर हुआ जिंदा और मैंने देखा है नर्क

Zanetti Train Mystery How an Italian Train Vanished Inside a Tunnel Key Facts and Secrets explained in Hindi
इटली की ये ट्रेन रहस्यमयी तरीके से हो गई थी गायब (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

मेक्सिको की एक डॉक्टर ने हैरान करने वाला दावा किया था। महिला ने कहा था कि उसके अस्पताल में 104 लोगों को रहस्यमयी तरीके से भर्ती कराया गया था, लेकिन सभी लोग पागल हो चुके थे। महिला ने बताया था कि उन लोगों का कहना था कि सभी अस्पताल तक ट्रेन से पहुंचे थे। 

Zara Hatke: क्यों मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा काटते हैं? जानिए आखिर क्या है वजह

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उस समय कोई भी ऐसी ट्रेन नहीं थी जो सीधे रोम से मेक्सिको तक जाए। सबसे हैरान करने वाली बात यह भी है कि इन लोगों के मेक्सिको जाने का कोई रिकॉर्ड भी नहीं था। यह रहस्यमयी घटना दुनिया के लिए आज तक रहस्य है। हालांकि, रहस्यमयी तरीके से सुरंग में गायब हुई ट्रेन को इटली, रूस, जर्मनी और रोमानिया के कई इलाकों में देखे जाने का दावा किया जाता है। साल 1911 में गायब हुई ट्रेन की तरह ट्रेन को देखने का लोग दावा करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed