Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Young man earned 40 thousand rupees in Mahakumbh fair without any cost video went viral in hindi

Viral Video: बिना लागत के महाकुंभ मेले में युवक ने कमाए 40 हजार रुपये, आइडिया जानकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 31 Jan 2025 12:19 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 31 Jan 2025 12:19 PM IST
सार

महाकुंभ मेले में एक युवक की सफलता की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।  नीली जैकेट पहने, हाथों में दातुन लिए युवक ने बताया कि उसने सिर्फ पांच दिनों में 40 हजार रुपये कमाए। अब इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Young man earned 40 thousand rupees in Mahakumbh fair without any cost video went viral in hindi
दातुन बेचते हुए यवक का वायरल वीडियो - फोटो : Instagram/@adarshtiwari20244

विस्तार

Viral Video: महाकुंभ मेला, आस्था और आध्यात्म का एक अद्भुत संगम, न केवल श्रद्धालुओं के लिए बल्कि छोटे व्यवसायियों के लिए भी एक बड़ा अवसर लेकर आता है। इस मेले में कई ऐसी कहानियां सामने आती हैं जो प्रेरणा और सफलता की मिसाल पेश करती हैं। एक ऐसी ही कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की सलाह पर दातुन बेचकर सिर्फ पांच दिनों में 40 हजार रुपये कमाए हैं। बता दें कि यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि इसे अब तक 1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Adarsh Tiwari (@adarshtiwari20244)




वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में युवक नीले जैकेट में हाथ में दातुन लिए हुए नजर आ रहा है। वीडियो बनाने वाला लड़के से पूछता है कि भैया आप दातुन बेचते हैं? लड़का बताता है - हां, भैया नीम की दातुन बेचते हैं। वीडियो ब्लॉगर फिर पूछता है- भैया कितना कितना कमा लेते हैं? इस पर लड़के ने बताया कि पांच दिन में 40 हजार का दातुन बेच चुके हैं। किसी दिन 6 तो किसी दिन 9 हजार रुपया तक कमा लेते हैं। वैसे जितना दौड़-भाग करेंगे, यहां उतनी कमाई होगी।

जब उससे पूछा गया कि ये काम करने किसने बताया, इस पर युवक बताता है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे यह आइडिया दिया कि दातुन बेचने में कोई पूंजी नहीं लगती और वह इसे मुफ्त में लाकर बेच सकता है। उसी की प्रेरणा से वह अब अच्छी कमाई कर रहा है और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन गया है।

लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। लोग युवक की मेहनत और उसकी गर्लफ्रेंड के आइडिया की सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि यह एक सच्ची प्रेरणादायक कहानी है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस्टाग्राम पर @adarshtiwari20244 नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 6 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed