{"_id":"6900763f85bf7ee48f00614a","slug":"worlds-cheapest-hotel-opens-in-pakistan-you-can-stay-for-just-20-rupees-video-goes-viral-on-internet-2025-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: पाकिस्तान में खुला दुनिया का सबसे सस्ता होटल, सिर्फ 20 रुपये देकर ठहर सकते हैं, वीडियो वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: पाकिस्तान में खुला दुनिया का सबसे सस्ता होटल, सिर्फ 20 रुपये देकर ठहर सकते हैं, वीडियो वायरल
Tue, 28 Oct 2025 02:46 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:46 PM IST
सार
Viral Video: अब आप सोच रहे होंगे कि इतनी सस्ती जगह पर कौन ठहरना चाहेगा। दरअसल ये कोई आम होटल नहीं है.।इस होटल का कांसेप्ट इतना हटके है कि हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है। यहां कोई आलीशान कमरा या फाइव-स्टार जैसी सुविधाएं नहीं हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान में है दुनिया का सबसे सस्ता होटल
- फोटो : इंस्टाग्राम @djjsimpson
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोचिए अगर आपसे कोई कहे कि महज 20 रुपये में आप रातभर किसी होटल में ठहर सकते हैं तो क्या आप यकीन करेंगे? सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन ये बात सच है। पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक ऐसा होटल है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यहां एक रात रुकने के लिए बस 70 पाकिस्तानी रुपये यानी करीब 20 भारतीय रुपये देने पड़ते हैं। जी हां जितने में हम एक चाय लेते हैं, उतने में वहां पूरी रात गुजारी जा सकती है। तो आइए जानते हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान में है सबसे सस्ता होटल
अब आप सोच रहे होंगे कि इतनी सस्ती जगह पर कौन ठहरना चाहेगा। दरअसल ये कोई आम होटल नहीं है.।इस होटल का कांसेप्ट इतना हटके है कि हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है। यहां कोई आलीशान कमरा या फाइव-स्टार जैसी सुविधाएं नहीं हैं, बल्कि इमारत की छत पर खाटें बिछी हुई हैं। यानी आप खुले आसमान के नीचे, तारों को निहारते हुए, ठंडी हवा में पूरी रात बिता सकते हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
20 रुपये में होटल में ठहर सकते हैं
इस जगह का नाम है ‘कारवांसेरी’। यह पेशावर के पुराने इलाके में स्थित है और इसकी कहानी सौ साल से भी ज्यादा पुरानी है। पहले यहां सिल्क रूट से गुजरने वाले व्यापारी रुकते थे। यानी यह जगह सदियों से यात्रियों की ठहरने की पसंदीदा जगह रही है। अब यह ट्रेंड वापस लौट आया है और आज के बजट ट्रैवलर्स, बाइकर्स और बैकपैकर्स के बीच यह जगह बेहद पॉपुलर हो चुकी है।
होटल के मालिक ने भी लोगों का जीता दिल
ब्रिटिश ट्रैवल व्लॉगर डेविड सिम्पसन (@djjsimpson), जिन्होंने अपने चैनल The Travel Fugitive पर इस जगह का वीडियो शेयर किया, उन्होंने बताया कि सिर्फ 25 सेंट यानी करीब 20 रुपये में यहां रुकने की सुविधा मिलती है, उन्होंने अपने वीडियो में पूरा होटल दिखाया, जहां 4 से 6 बेड वाला एक शेयर्ड रूम है और हर बेड की कीमत मात्र 70 पाकिस्तानी रुपये है। होटल के मालिक की मेहमाननवाजी सबका दिल जीत लेती है। वीडियो में लोग कह रहे हैं कि इस जगह की सादगी ही इसकी सबसे बड़ी खूबसूरती है। पुरानी ईंटों और लकड़ी से बना यह ढांचा पश्तून आर्किटेक्चर की झलक दिखाता है। यहां का हर कोना इतिहास की खुशबू से भरा है।
होटल में रोजाना आते हैं लोग
होटल के मालिक का कहना है कि रोजाना करीब 50 से 100 ट्रैवलर्स यहां ठहरते है। कोई लोकल सफर पर होता है, कोई लंबी बाइक ट्रिप पर तो कोई बस रोमांच के लिए यहां आता है। सबसे मजेदार बात यह है कि यहां का माहौल बेहद दोस्ताना है। हर कोई एक-दूसरे से बातें करता है, चाय पीता है और कहानियां शेयर करता है।