{"_id":"590eaff84f1c1b375485079a","slug":"women-claim-to-have-gone-into-labour-after-eating-pizza-in-newyork","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब 'पिज्जा' खाने से होगी डिलीवरी, महिलाओं ने किया खुलासा","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
अब 'पिज्जा' खाने से होगी डिलीवरी, महिलाओं ने किया खुलासा
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
Updated Mon, 08 May 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
न्यूयॉर्क में एक स्पेशल पिज्जा पार्लर है जहां ऐसा पिज्जा मिलता है जिसे खाकर प्रेग्नेंट महिलाओं को लेबर पेन शुरू हो जाता है। नॉर्थ कैरोलिना में स्थित 'Buffalo Wing Pizza' इन दिनों चर्चा में है और वजह भी बड़ी ही अजीबोगरीब है।
नई-नई मां बनी 'Henley Schmiedel' ने कहा कि वो अपने दोस्तों के साथ इस पार्लर में पिज्जा खाने गई थी। वहां से आने के कुछ घंटों बाद ही उन्हें लेबर पेन शुरू होने के कारण अस्पताल ले जाना पड़ा।
यही नहीं बीते हफ्तों में तीन महिलाओं ने दावा किया है कि ये 'बफेलो विंग पिज्जा' खाकर उन्हें लेबर पेन शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेस्टोरेंट के मालिक 'Michael Adams' बताते हैं कि जब पहली महिला ने ये पोस्ट किया कि यहां का पिज्जा खाकर उसे लेबर पेन शुरू हो गया, तो कुछ अन्य महिलाओं ने भी इस बात को माना।
विज्ञापन
वैसे ये कहा जाता है कि स्पाइसी खाने से लेबर पेन हो सकता है, पर ऐसी घटना पहले नहीं देखी गई थी। अब इस पार्लर में कई गर्भवती महिलाएं आने लगीं हैं।