हे भगवान! जब गूगल कर बैठा ये शर्मनाक हरकत
जब भी हम गूगल पर किसी जगह का नाम डालते हैं, तो उसके एड्रेस के साथ-साथ मैप के जरिए उसकी लोकेशन भी हमारे सामने आ जाती है।
मेट्रो में छपी खबर के मुताबिक कुछ लोगों को तब बड़ी हैरानी हुई जब उन्होंने इंगलैंड के साउथ योर्कशायर स्थित एक छोटे के गांव स्कैलो को गूगल पर ढूंढने के लिए टाइप किया।
उनके सामने जो रिजल्ट आया, उसने रातोंरात एक छोटे से गांव को बहुत ही पॉपुलर कर दिया।
ये कैसी ईमेज?
तस्वीर में आदमी अपनी पेनिस पर टॉवल टांगे नजर आ रहा था। उसके बगल में स्कैलो का मैप और नीचे की तरफ गांव के बारे में लिखा हुआ था।
इस आपत्तिजनक नजारे को देखकर सभी हैरत में पड़ गए।
किया ट्वीट
ऐसी ईमेज को देखकर डेविड फर्थ नाम के शख्स ने ऐसे सर्च की तस्वीर ली और ट्विटर पर पोस्ट कर दिया।
इसके बाद तो ये तस्वीर कई लोगों तक पहुंची और इसने सबको दंग कर दिया।
हांलाकि, पिछले हफ्ते वीकेंड पर हुई ये गलती अब ठीक कर ली गई है।