इस पेड़ में निकल आई नाक, यकीन ना हों तो खुद देखें
हम कई बार अलग-अलग चीजों को देखकर उससे किसी के समान होने जैसा बताते हैं। कभी हमें तारे किसी चीज की तरह दिखते हैं तो कभी कोई शख्स ही किसी और से मिलता-जुलता दिखाई देता है।
डेली मेल के मुताबिक इंगलैंड के हल में शैंटरलैंड्स एवेंन्यू सिमिट्ररी में हाल ही में एक अमेचर फोटोग्राफर बॉब कार्टर ने अजीबोगरीब से दिखने वाले एक पेड़ पर गौर किया।
उसने देखा कि पेड़ को एक तरफ से देखने पर ऐसा लगता है जैसे उसकी नाक निकल आई हो। उसके तने पर पड़ने वाले गांठें और ममोड़ ऐसे जैसे उसको कोई नाक निकल आई हो।
हंस-हंस के हुआ पागल
बॉब ने बताया कि वो अपने सबसे अच्छे दोस्त के यहां मिलने आया था। पेड़ को देखकर उसे खूब हंसी आई। जब उससे पूछा गया कि ऐसा क्यों, तो वो जैसे कुछ बोल ही नहीं पाया और हंसता रहा।
इसके बाद उसने उस पेड़ की तस्वीर ली और उन लोगों से शेयर की।
उसने ये भी बताया कि ये बताती है कि उसे फोटोग्राफी कितनी पसंद है। वो चीजों को अलग एंगल से देखता है। ये काफी बढ़िया ऑबजरबेशन था।