फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World of Wonders ›   spooky town to be restored

100 सालों से यहां नहीं किसी की आहट, ये है भूतिया कस्बा!

Wed, 17 Sep 2014 10:32 AM IST
Updated Wed, 17 Sep 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन
spooky town to be restored

आपने भारत और पूरी दुनिया के टॉप 10 भूतिया जगहों के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे कस्बा के बारे में सुना जिस शहर को ही भूतिया कहा जाता है?

विज्ञापन


ये एक ऐसा कस्बा है जहां पहले कभी गांव बसते थे और कई पूजा-स्थल भी थे। ये एक आम कस्बा ही हुआ करता है। लेकिन, समय के साथ इसके साथ कुछ ऐसा घटता गया कि यहां से लोगों का सफाया होता चला गया।
विज्ञापन


लोगों ने इस जगह को छोड़ दिया और कई एकड़ में फैला ये कस्बा भुतहा कहलाने लगा। डेली मेल के मुताबिक हम बात कर रहे हैं तुर्की के कयाकोय कस्बे की जो पहले विश्व युद्ध के बाद से सूना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुआ बदलाव

spooky town to be restored

टॉरस के पहाड़ों पर बना ये खूबसूरत कस्बा वाकई सुंदरता की मिसाल तो है लेकिन खाली होने की वजह से भूतिया सा दिखता है।

तुर्की सरकार ने इस पूरे कस्बे को अपने निरीक्षण में ले लिया था। उनका हमेशा से ये सोचना था कि इस कस्बे को लेकर लोगों में इतना खौफ है कि वो वहां अपने आप नहीं लौटेंगे।

इसलिए तुर्की सरकार ने कई गांव और दो चर्च वाले इस जगह को बिजनेसमेन औइ इंवेस्टर को बेचने की सोची।

उनका सोचना है कि अगर कोई अच्छा इंवेस्टर इस पूरी जगह को खरीद ले और इसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन की तरह विकसित करे, तो यहां दुनिया भर से लोग छुट्टियां मनाने पहुंच सकेंगे और ये जगह एक बार फिर से गुलजार हो जाएगा।

अब बसेगी नई दुनिया

spooky town to be restored

खाली खड़े इमारतों को पूरी तरह से तोड़कर उसे नया बनाना होगा। इसके लिए दो बड़ी कंपनीज ने हाथ आगे बढ़ाया है। उन्हें इस बात का डर है इस टाउन को सुंदर बनाने के दौरान इसकी सीनिक ब्यूटी कहीं ना कहीं खत्म होगी।

इस कस्बे को लोगों ने ग्रेको-टर्किश वॉर के बाद से छोड़ दिया था। जनसंख्या अदला-बदली नियम के तहत साल 1923 में लोगों ने कयाकोय छोड़ा और ग्रीस चले गए। तो अब आने वाले समय में हम एक सूनसान शहर को चहलकदमी से भरा जल्द देख सकेंगे।

कैमरे में कैद हुआ हॉन्टेड हाउस का भूत, आप भी देखें तस्वीरें


इस घर में छह भूतों का है साया, कैमरामैन को भी नोंचा, देखें तस्वीरें


इस घर में भटकते दिखे भूत, देखें रूहानी ताकतों की खौफनाक तस्वीरें!


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed