फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Supernatural Stories ›   hanover haunted house see ghosts

इस घर में छह भूतों का है साया, कैमरामैन को भी नोंचा, देखें तस्वीरें

Wed, 03 Sep 2014 11:52 AM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
hanover haunted house see ghosts

क्या आप मानते हैं कि भूत होते हैं? अगर उनके बारे में लगातार जानने के इच्छुक रहते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है।

विज्ञापन


डेली मेल
के मुताबिक डियैना और टॉम सिंपसन पेंनिननस्लेवानिया के हेनोवर में मेवल एवेंन्यू में पिछले सात सालों से रहते हैं।

वो दंपति हैं और लगातार इस बात की शिकायत करते हैं कि उनके घर में छह भूत घूमते हैं जिससे वो काफी परेशान रहते हैं।

फिल्माना था जरूरी

hanover haunted house see ghosts

अपने हॉनटेड हाउस से परेशान सिंपसन दंपति ने फॉक्स 43 की टीम को अपने घर बुलाया। वो अपनी आप बीती को कैमरे में कहकर परेशानी लोगों को बताना चाहते थे।

घर में फॉक्स 43 चैनल की ओर से कैमरामेन निक पेट्रिलो पहुंचे और उन्होंने कैमरा लगाकर सिंपसन दंपति से बात करना शुरू किया।

थोड़ी ही देर में वहां का नजारा बदलना शुरू हो गया। निक के साथ वो घटा जिसका उन्हें कोई अंदाजा भी नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

होने लगी जलन

hanover haunted house see ghosts

निक डियैना से बात कर ही रहे थे कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि उनके हाथ पर कोई उन्हें नोच रहा था।

उनके हाथ में जलन होने लगी और उनके हाथ में बिना कुछ किए ही नोंचे जाने के निशान थे।

ऐसा होने के बाद ही डियैना ने होली वॉटर यानी के पवित्र जल से उनके हाथों पर छिड़काव किया और तब जाकर निक ठीक हुए।

विज्ञापन

हुआ भरोसा

hanover haunted house see ghosts

निक ने माना कि इस घर में रूहानी ताकतों का साया है। डियैना ने बताया कि वो इस घर को बेचने के लिए कोई ग्राहक नहीं तलाश पाते।

कई फादर और पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर्स भी आए और गए, लेकिन कोई भूतों को हटा नहीं पाया है।

डियैना ने बताया कि उनके घर में कुछ अच्छी आत्माएं हैं जो उन्हें शीशे पर या फिर सोते हुए दिखती हैं, लेकिन ज्यादातर इसमें से बुरी हैं जिनके वजह से घर में र‌हना मुहाल हो चुका है।

नहीं है अच्छा

hanover haunted house see ghosts

डियैना ने अपनी घर की ऐसी कई तस्वीरें रात में खींची है जिसमें उनके घर पर धुंए की एक अजीबोगरीब भूतिया गोला बना रहता है।

उन्हें और उनके पति को कभी भी इस घर में सुरक्षित महसूस नहीं होता।

भूत के घर में मंडराने की ये कोई पहली खबर नहीं है। ऐसे और भी खौफनाक घटनाएं कैमरे में कैद की जा चुकीं हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed