ऐसी हैवानियत, मां-बाप ने ही खोदा बच्ची के लिए मौत का गढ्ढा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीच पर पहुंचते ही परिवार ने अपनी दस साल की बेटी के लिए खेलने का इंताजाम किया।
ये इंतजाम इतना अनोखा था कि उन्होंने बीच के रेत पर ही चार फीट का गढ्ढा खोद दिया। उन्होंने इस गढ्ढे के अंदर ही अपनी बच्ची को घुसा दिया। उन्हें लगा कि वो उसके अंदर खेलेगी।
बोला गढ्ढे को भरो
उस गढ्ढे में अपनी बच्ची को घुसाने के बाद कहा कि वो उन्हें गढ्ढे को जल्दी से जल्दी भर के दिखाए।
बच्ची को लगा कि इस काम में बहुत मजा आएगा। उसने थोड़ी ही देर में गढ्ढे को पूरा भर दिया।
लेकिन बच्ची के साथ मुसीबत तो तब आई जब उसने गढ्ढे को भरते-भरते अपने आप को भी उसमें भर लिया।
बीच पर बस उसके बाल देखे जा सकते थे, उसका सिर तो दिख ही नहीं रहा था। दरअसल वो अंदर ही अंदर घुटन से मरे जा रही थी।
लोगों ने की मदद
लेकिन इसे लड़की की किस्मत कहें या फिर कुछ, पर बच्ची की जान आस-पास के लोगों ने बचा ली।
वो लोग बहुत देर से बच्ची को ऐसा खेल खेलते देख रहे थे। लेकिन जब उन्हें लगा कि अब बच्ची घुटने लगी है तो फौरन उसके पास गए और मदद के लिए भागे। ऐसा कर उन्होंने बच्ची की जान ऐन वक्त पर बचा ली।