{"_id":"5a58a4264f1c1ba73f8b4674","slug":"pakistan-anchor-video-viral-on-kidnap-rape-and-murder-of-7-year-old-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुस्से में एंकर ने LIVE टीवी में खुद की बेटी को बिठाया, आंखें फाड़ देखती रह गई दुनिया","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
गुस्से में एंकर ने LIVE टीवी में खुद की बेटी को बिठाया, आंखें फाड़ देखती रह गई दुनिया
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
pakistan anchor
पाकिस्तान में इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बुधवार को महज सात साल की बच्ची को अगवाह कर बर्बर बलात्कार कर हत्या के मामले में पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ पूरे पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन किए गए। लोग अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार और सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक लोग जस्टिस फॉर जैनब की मुहिम चला रहे हैं।
इस मामले को लेकर पाकिस्तानी महिला एंकर किरण नाज ने नायाब तरीके से विरोध किया...
विज्ञापन
इस मामले को लेकर पाकिस्तानी महिला एंकर किरण नाज ने नायाब तरीके से विरोध किया...
किरण ने खबर पढ़ने के दौरान अपनी छोटी बेटी को गोद में बैठाकर लाइव प्रसारण किया। बता दें, किरण पाकिस्तान के समा टीवी न्यूज चैनल की एंकर है। सोशल मीडिया में किरण के इस प्रोग्राम का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो की शुरुआत करते हुए किरण ने कहा, 'आज मैं किरण नाज नहीं, बल्कि एक मां हूं, इसलिए अपनी बच्ची के साथ बैठी हूं। इस मुल्क में एक ही झटके में कई दर्जन लोगों का शहीद हो जाना गैरमामूली बात नहीं है। कौन मारता है, क्यों मारता है इस सवाल का जवाब भी कई बार नहीं मिलता। किसी ने ठीक ही कहा है, जनाजा जितना छोटा होता है उतना ही भारी होता है ऐसा ही नन्हा जनाजा कसूर की सड़कों पर रखा हुआ है और पूरा पाकिस्तान इसके बोझ तले दबा हुआ है।'
Samaa anchor whose clip on Zainab went viral worldwide Kiran Naz says her Twitter handle is @kn_kiran_naz and no other account is run by her @SAMAATV pic.twitter.com/2vpRSuth5O
— omar r quraishi (@omar_quraishi) January 12, 2018
वीडियो की शुरुआत करते हुए किरण ने कहा, 'आज मैं किरण नाज नहीं, बल्कि एक मां हूं, इसलिए अपनी बच्ची के साथ बैठी हूं। इस मुल्क में एक ही झटके में कई दर्जन लोगों का शहीद हो जाना गैरमामूली बात नहीं है। कौन मारता है, क्यों मारता है इस सवाल का जवाब भी कई बार नहीं मिलता। किसी ने ठीक ही कहा है, जनाजा जितना छोटा होता है उतना ही भारी होता है ऐसा ही नन्हा जनाजा कसूर की सड़कों पर रखा हुआ है और पूरा पाकिस्तान इसके बोझ तले दबा हुआ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
आइए जानते हैं आखिर हुआ क्या था...
पाकिस्तान के कसूर में सात साल की बच्ची जैनब को किडनेप किया गया था। उसके कुछ दिन बाद उसका शव कचरे के ढेर में पड़ा मिला था। जैनब की निर्मम हत्या के कारण लोगों में गुस्सा भर गया है। बता दें, पिछले एक साल में शहर में दो किलोमीटर के दायरे में होने वाली 12वीं घटना है। जैनब पिछले गुरुवार को रोड कोट इलाके में अपने घर के पास ही ट्यूशन गई थी, जिसके बाद उसे कथित तौर पर अपहृत कर लिया गया था। जब ये हादसा हुआ उस वक्त बच्ची के माता-पिता सऊदी अरब में थे।