फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World of Wonders ›   Mother Has No Right Over Child Born After Rape In US

रेप के बाद जन्मे बच्चे पर नहीं होता मां का हक, जानें इस कानून से जुड़ी अहम बातें

Wed, 08 Aug 2018 03:21 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Wed, 08 Aug 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
Mother Has No Right Over Child Born After Rape In US
gang rape

आप शायद ये सुनकर हैरान हो सकते हैं कि अमरीका जैसे देश में कई जगह किसी बलात्कारी को रेप पीड़िता के बच्चे के पिता होने का हक दे दिया जाता है। हैरान करने वाली बात ये भी है कि अमरीका में हर साल लगभग 32 हजार महिलाएं रेप की वजह से प्रेगनेंट हो जाती हैं। अमरीका के चार राज्यों में ऐसा नियम है, जिसके तहत बलात्कारी को रेप से होने वाले बच्चे का अधिकार दे दिया जाता है। यहां तक कि अगर मां बच्चे को किसी को गोद देना चाहे तो भी उसे रेपिस्ट की इजाजत लेनी पड़ती है।

विज्ञापन

टिफनी की कहानी
टिफनी मिशिगन में रहती हैं। सिर्फ 12 साल की उम्र में टिफनी के साथ रेप हुआ था और वो प्रेगनेंट हो गई थीं। अब इस घटना के 10 साल बाद भी वो हमेशा डरी रहती हैं कि कहीं बलात्कारी उनके बच्चे से मिलने ना आ जाए। टिफनी बताती हैं, "उसकी भतीजी ने मुझे मैसेज किया कि वो अपने बच्चे को देखना चाहता है और ये भी कहा कि वो उसे मेरे पास से ले जाएंगे। मैं डर गई। मुझे नहीं पता था कि मुझे उससे बच्चे को मिलाना होगा। मुझे जज ने कहा था कि उसके पास अभिभावक होने का अधिकार है।" हालांकि जहां टिफनी रहती हैं, वहां के कानून के मुताबिक बलात्कारी से बच्चे का पिता होने का अधिकार वापस लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक होने का अधिकार
लेकिन इसके लिए उन्हें कोर्ट जाना होगा और बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी पर टिफनी को अपनी लड़ाई लड़ने के लिए कानूनी मदद मिल गई है। वहां से लगभग 1600 किलोमीटर दूर फ्लोरिडा में रहने वाली आना लीन को भी कानून का सहारा लेना पड़ा। वो भी एक रेप पीड़िता हैं। रेप के बाद हुए बच्चे को जन्म देने के लिए वो कहीं और चली गईं पर उनके रेपिस्ट ने उनका पता लगाकर अपनी बेटी को देखने की मांग की। फ्लोरिडा के कानून में इस तरह के हालात से बचने का कोई प्रावधान नहीं है।आना लीन के मामले में इस राज्य का कानून बदलना पड़ा। अब यौन हमला करने वाले के अभिभावक होने का अधिकार वापस लिया जा सकता है, लेकिन अमरीका के हर राज्य में कानून अलग हैं।
विज्ञापन

यौन शोषण की सजा
डेरविन जब 40 साल के थे तब उन्होंने 15 साल की एक लड़की का रेप किया और वो प्रेगनेंट हो गईं। लेकिन मैरीलैंड में इसके लिए खास सजा का प्रावधान नहीं है। इसलिए उन्हें सिर्फ बच्चों के यौन शौषण से जुड़ी सजा मिली। सजा के बावजूद आज भी बच्चे का अभिभावक होने का अधिकार उनके पास है।

डेरविन कहते हैं, "मुझे बताया गया कि मैं कोर्ट जा कर उससे बच्चे के साथ समय बिताने का हक मांग सकता हूं।" डेरविन को लगता है कि उनसे हक वापस लेने का बुरा असर होगा। वे पूछते हैं, "आपको लगता है एक बच्चे के साथ सही होगा कि कोई उससे फैसले के हक ले ले और उसे बताया जाए कि वो अपने पिता से नहीं मिल सकता क्योंकि उसकी मां ऐसा नहीं चाहती।"   

यौन पीड़िताओं का क्या
डेरविन ने जिसका बलात्कार किया था, उन्होंने पहचान छिपाने की शर्त पर बताया कि उन्हें ऐसे किसी नियम के बारे में पता नहीं था। अब वो कोर्ट जा कर डेरविन के सारे अधिकार छीनने की तैयारी कर रही हैं। हालांकि ये इतना आसान नहीं है। वो कहती हैं, "मेरे पास कानूनी लड़ाई लड़ने लायक पैसा तो नहीं है फिर भी मैं लड़ूंगी। मैं वो सब कुछ करूंगी जो मेरे बेटे के लिए सही है। पर डर लगता है आगे क्या होगा।" अमरीका में जिन राज्यों में रेप और उससे जुड़े कानून साफ नहीं हैं और जहां रेप पीड़िता के पास खुद को बचाने की कीमत चुकानी पड़ती हो वहां सवाल कई हैं।

क्या कहते हैं अमरीकी कानून
अमरीकन जर्नल ऑफ़ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गाइनाकॉलॉजी के आंकड़े बताते हैं कि 12 से 45 साल के उम्र की बीच की पांच फ़ीसदी महिलाएं बलात्कार की वजह से गर्भवती होती हैं।

साल 2015 में ओबामा प्रशासन ने रेप सरवाइवर चाइल्ड कस्टडी एक्ट लाया था। इसके तहत अमरीकी राज्यों को ज्यादा बजट दिया गया ताकि रेपिस्ट को बच्चे के पिता होने का हक दे देने से इनकार करने वाली रेप पीड़िता को आर्थिक मदद दी जा सके।43 अमरीकी प्रांतों और डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया में ये कानून अमल में लाया गया है, लेकिन अलग-अलग राज्यों ने इसे अपने-अपने तरीके से लागू किया है। डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया और 20 अमरीकी राज्यों में किसी रेपिस्ट का बच्चे के पिता होने का हक खत्म करने के लिए उसे इस अपराध में दोषी करार दिया जाना जरूरी है।

आलोचकों का ये कहना है कि इस सूरत में उन पीड़िताओं की स्थिति खराब हो जाती हैं, जिनके मामले अदालतों तक पहुंच ही नहीं पाते हैं। हालात का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि सात अमरीकी राज्यों में ऐसा कोई कानून ही नहीं है जो रेपिस्ट को बच्चे पर हक जताने से रोकता हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed