ओएमजी! दो सालों तक चला इस जोड़े का हनीमून
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग अक्सर शादी के बाद हनीमून के लिए बीच, पहाड़ या फिर बढ़िया होटल जैसी जगह तलाशते हैं।
डेली मेल के अनुसार कुछ दिनों के लिए ही सही लेकिन वो पल उनकी पूरी जिंदगी के लिए यादगार साबित होते हैं।
लेकिन मिलिए इस कपल से जिनका हनीमून दस-पंद्रह दिन नहीं बल्कि पूरे दो सालों तक चला। यही नहीं, हनीमून मनाने का इनका अंदाज भी निराला ही था।
बाइक से लगाया दुनिया का चक्कर
कैट और स्टीव ने न्यूजीलैंड में शादी रचाई। शादी रचाने के बाद उन लोगों ने भी और कपल की तरह हनीमून पर जाने का सोचा।
लेकिन उन्होंने अपने हनीमून को दूसरे अंदाज से मनाने की सोची। उनहोंने तय किया कि क्यों न वो दोनों बाइक के साथ दुनिया के 20000 मील का सफर तय करें और पूरी दुनिया घूमें?
फिर उन्होंने वही किया। अब इतने बड़े सफर को एक बाइक से तय करने में लगभग दो सालों तक का तो टाइम चाहिए ही होगा।
तो बस निकल पड़े
उनके दो सालों के हनीमून के बारे में जो सुनता है, बस हैरान रह जाता है। लोगों की हैरानी तब तो और भी ज्यादा बढ़ जाती है जब वो ये जानते हैं कि हनीमून मनाने के लिए उन्होंने एक बाइक का सफर चुना।
उन्होंने कजाकिस्तान, वेतनाम, प्लायमाउथ जैसी सभी जगहों का सफर तय किया है।
दो सगी बहनों ने सालों बाद बदले पति, कर ली शादी