रेस्टोरेंट जहां रुपए नहीं, ली जाती हैं कविताएं और शायरियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी ही जान लें उस खास प्लान के बारे में जिसे इस शनिवार को लागू होना है। ये उस दिन के हिसाब से खास है।
सोचिए जरा कैसा हो अगर आप रेस्टोरेंट जा रहें हैं और वहां कॉफी पीने और चाय के साथ वक्त बिताने के आपको रुपए देने ही ना पड़ें? होगा ना मस्त?
द गार्डियन के मुताबिक शनिवार को वर्ल्ड पोएट्री डे है। यानी लेखकों और कवि और शायरों का दिन। इन्हें पढ़ने और पसंद करने वाला का भी।
नहीं देंगे होंगे रुपए
हम जानते हैं कि कई सारे लेखकों और शायरों की माली हालत अच्छी नहीं रहती है।
ऐसे में युनेस्को के इस खास दिन पर जूलियस मिनेल नाम की एक कॉफी रोस्टिंग कंपनी ने दुनिया भर के लगभग 1100 कैफिटेरियाज, बार्स और रेस्टोरेंट्स में एक दिन के लिए कुछ खास करने का सोचा है।
वो यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में अपने कई ब्रांचेज में उस दिन अपने हर उस कस्टमर को फ्री में कॉफी या चाय पिलाएगी जो अपनी लिखी गई कोई भी कविता की एक प्रति उनको देगा।