14 साल के लड़के को पार्क में खेलते वक्त मिला कुछ ऐसा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर माता-पिता अपने बच्चों को पार्क में या मिट्टी में खेलने से रोकते है। लेकिन यह खबर पढकर शायद ही कोई पेरेंट्स अपने बचों को ऐसा करने से मना करेंगे। अब सोच रहे होंगे कि ऐसे कौनसे मां-बाप है जो अपने बच्चों को मिट्टी में या पार्क में खेलने जाने देंगे। दरअसल अमेरिका के अरकांसस में 14 साल का लड़का 'कालेल लंगफोर्ट' पार्क में खेल रहा था।
खेलते समय कालेल को दुनिया का दुर्लभ ब्राउन डायमंड मिला है। भूरे रंग के इस डायमेंड को सुपरमैंस डायमंड नाम दिया गया है। लंगफोर्ड का कहना है कि कंकड के आकार के इस हीरे को पाकर वह बहुत खुश है।
पढ़ें.... यहां औरते करती हैं रेलवे ट्रैक की पूजा, चढ़ाती हैं फूल और मांगती हैं मन्नतें
लंगफोर्ड ने बताया कि जब वो पार्क में टहल रहा था तो उसे पानी की सतह से सिर्फ कुछ इंच नीचे ही ये हीरा कंकड़ों के बीच मिला। उसके पिता क्रेग लंगफोर्ड के मुताबिक वो लोग पार्क में घूमने गए थे।
वहां घूमते हुए उन्हें कुछ ही वक्त हुआ था कि कालेल को पानी के नीचे भूरे रंग की अजीब सी चीज दिखी। उसने जब देखा तो अहसास हुआ कि यह हीरा है। अब तक अमरीका के इस पार्क से 7 हीरे बरामद हो चुके हैं। कालेल के पिता ने कहा कि हमें पूरी तरह से मालूम नहीं है कि ये हीरा ही है, क्योंकि ये काफी मटमैला हो चुका है।
पढ़ें... महिला ने दिया ऐसे बच्चे को जन्म, देखकर डर गए लोग, देखें तस्वीरें...
उस लड़के ने इस हीरे को सुपरमैंस डायमंड नाम दिया है। अब इस हीरे को लेकर जांच की जा रही है। आपको बता दें कि पिछले 44 सालों में मिला यह अब तका का सबसे बड़ा हीरा है।
पढ़ें... VIDEO: पैर खोने के बावजूद भी कर दिखाया कारनामा, पत्नी को लेकर दौड़ा मैराथन में
पढ़ें... लड़की के दिमाग में 26 साल से पल रहा था कुछ ऐसा, डॉक्टर भी देख कर रह गए दंग...