फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World of Wonders ›   A man had unbearable pain in stomach after x-ray doctors were shocked too

पेट में दर्द के बाद शख्स पहुंचा हॉस्पिटल, एक्स रे रिपोर्ट देखकर दंग रह गए डॉक्टर

Thu, 06 Dec 2018 03:58 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
A man had unbearable pain in stomach after x-ray doctors were shocked too
व्यक्ति की सर्जरी करते डॉक्टर

चीन में रहने वाले एक व्यक्ति के पेट से डॉक्टर ने शुतुरमुर्ग के अंडे जितनी बड़ी पथरी निकाली है। यह स्टोन ब्लैडर में मिला। 20 किलो वजन की इस पथरी के कारण व्यक्ति काफी महीनों से पेट दर्द से परेशान था। आपको बता दें कि व्यक्ति के पेट में पाए गए इस स्टोन का आकार शुतुरमुर्ग के अंडे जितना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

A man had unbearable pain in stomach after x-ray doctors were shocked too
व्यक्ति की एक्स रे रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

चीन के 55 वर्षीय झोऊ इस दर्द को जून से ही झेल रहे थे। एक्स-रे के बाद डॉक्टरों की एक टीम ने उनके ब्लैडर में पत्थरी मिलने के बाद सर्जरी की। झोऊ की सर्जरी चीन के वुहान शहर के जिंगदू अस्पताल में हुई। जिसके बाद 13 सेमी ( 5.1 इंच) का (पत्थरी) स्टोन निकाला गया। 

पूरी दुनिया में लाखों ऐसे मरीज है जो ब्लैडर स्टोन की समस्या से परेशान हैं। यह बहुत ही कष्टकारी समस्या है, इसे पथरी भी कहते हैं। पथरी की समस्या किसी को भी और किसी भी आयु में हो सकती है लेकिन महिलाओं में इस रोग के होने की संभावना पुरुषों की तुलना में कम होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

A man had unbearable pain in stomach after x-ray doctors were shocked too

सर्जरी करने वाले डॉक्टर वांग हुई के मुताबिक, मरीज के ब्लैडर से निकाला गया भार बिलकुल शुतुरमुर्ग के अंडे जितना बड़ा है।अगर जल्द से जल्द इसकी सर्जरी करके हटाया नहीं जाता तो, इससे गुर्दे से सम्बंधित बीमारी हो सकती थी। 

विज्ञापन

A man had unbearable pain in stomach after x-ray doctors were shocked too
मरीज के ब्लैडर से निकाली गयी पथरी

डॉक्टरों ने बताया कि, इस सर्जरी में किसी प्रकार के चिकित्सीय टूल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। उनके अनुसार झोऊ की ये स्थिति उनकी बुरी आदतों के कारण हुई है। इन आदतों में अत्यधिक पानी न पीना, लंबे समय तक सिर्फ बैठे रह जाना और देर तक पेशाब रोक कर रखना शामिल है। उन्होंने ये भी बताया की सर्जरी के बाद निकाला गया अब तक का सबसे बड़ा ब्लैडर स्टोन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed