फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World Laughter Day 2024: Know History And Significance Of This Day

World Laughter Day 2024: क्यों मनाया जाता है विश्व हास्य दिवस और कब हुई इसकी शुरुआत? जानिए इतिहास और खास बातें

Sun, 05 May 2024 05:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 05 May 2024 05:06 PM IST
सार

साल 1998 में विश्व हास्य दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी। भारतीय डॉक्टर मदन कटारिया ने इसकी शुरुआत की थी। वह वर्ल्डवाइड लाफ्टर योगा मूवमेंट के संस्थापक थे।

विज्ञापन
World Laughter Day 2024: Know History And Significance Of This Day
क्यों मनाया जाता है विश्व हास्य दिवस और कब हुई इसकी शुरुआत? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

World Laughter Day 2024: हंसना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके साथ ही हंसने के कई और फायदे हैं। कहा जाता है कि हंसने से शरीर में खून बढ़ता है। जब व्यक्ति प्रसन्न होता है, तो उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। हंसने से तनाव दूर होता है और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और जीवन शैली में बदलाव के कारण लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन


तनाव की वजह से व्यक्ति के भीतर कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यही वजह है कि वर्तमान समय में लोग तनाव को दूर करने के लिए लाफ्टर थेरेपी जैसी तकनीकों की मदद ले रहे हैं। इसलिए लोगों के बीच खुशियां बांटने के लिए हर साल मई के पहले रविवार को विश्व हास्य दिवस (World Laughter Day 2024) मनाया जाता है। आइए जानते हैं वर्ल्ड लॉफ्टर डे से जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन


कब हुई थी विश्व हास्य दिवस मनाने की शुरुआत 

साल 1998 में विश्व हास्य दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी। भारतीय डॉक्टर मदन कटारिया ने इसकी शुरुआत की थी। वह वर्ल्डवाइड लाफ्टर योगा मूवमेंट के संस्थापक थे। वह हंसी को लाफ्टर थेरेपी मानते थे। उन्होंने दुनियाभर में लोगों को हंसी के महत्व के बारे में जागरूक करने और  हंसी योग क्लबों की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए इसकी शुरुआत की थी। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में सबसे पहले 10 मई 1998 को विश्व हास्य दिवस मनाया गया था। वर्तमान समय में यह दुनिया के 70 से ज्यादा देशों में मनाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Space News: अंतरिक्ष में 25 साल बाद मिली लापता सैटेलाइट, जानिए आखिर क्या है रहस्य

क्या है उद्देश्य? 

विश्व हास्य दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों के बीच एकता और सद्भावना की भावना को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही लोगों के बीच खुशियां बांटना भी है। हंसने से व्यक्ति तनाव से दूर रहता है और स्वस्थ रहता है। आपने देखा होगा कि लोग इसीलिए पार्क जैसी जगहों पर इकट्ठा होकर जोर-जोर से हंसते हैं। 

Ajab-Gajab: सुनसान जंगल में क्यों और कहां से आती हैं भूतिया आवाजें? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला दावा








 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed