Ajab-Gajab: शख्स ने पत्नी और बच्चों से छिपाई 200 करोड़ इनाम जीतने की बात, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल दक्षिणी चीन के केगुआंग्शी ज़ुआंग के रहने वाले शख्स ने लॉटरी के 40 टिकट खरीदे थे। इनमें उसको 7 टिकट में इनाम मिला है। हर टिकट पर शख्स ने 5.48 मिलियन युआन जीता है। गुआंग्शी वेलफेयर लॉटरी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर ने शख्स को 24 अक्तूबर को उसकी इनाम की राशि दे दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने इनाम में मिले पैसे में से 5 मिलियन युआन (15 करोड़ रुपये) चैरिटी को दान कर दिए।
Alien News: वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा, हमारे सोलर सिस्टम में उड़ रहे इतने एलियन जहाज
शख्स कार्टून वाली पोशाक पहनकर अपने जीते हुए पैसे को लेने के लिए पहुंचा था, ताकि उसे जानने वाले लोग पहचान न सकें। इनाम जीतने से खुश शख्स ने बताया कि वह अपनी जीत की खुशी को काबू में करने की कोशिश कर रहा था।
उसने बताया कि अपनी पत्नी और बच्चों को भी इनाम जीतने के बारे में नहीं बताया। उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसे लगता था कि जब उसकी पत्नी और बच्चों को यह पता चलेगा तो वह दूसरों से अपने आप को श्रेष्ठ समझेंगे और मेहनत या पढ़ाई नहीं करेंगे।
Alien News: वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा, हमारे सोलर सिस्टम में उड़ रहे इतने एलियन जहाज
शख्स ने यह भी बताया कि उसने अभी नहीं सोचा है कि वह इतनी बड़ी रकम का क्या करेगा। पैसे को कैसे खर्च किया जाए इसकी योजना तैयार करने में अभी उसे कुछ समय लगेगा।