Alien News: वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा, हमारे सोलर सिस्टम में उड़ रहे इतने एलियन जहाज
वैज्ञानिकों ने अब अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स (UFO) को अनआइडेंटिफाइड एरियल फिनोमिना (UAP) नाम दिया है। एलियन यान को लेकर अमेरिका काफी गंभीर है। बीते साल अमेरिकी रक्षा विभाग ने यूएपी टास्क फोर्स का भी गठन किया था।
एलियन हंटर और हार्वर्ड के खगोलशास्त्री एवी लोएब ने एक नया रिसर्च किया है। उनका दावा है कि हमारे सौर मंडल में 4 क्विंटलियन (quintillion) एलियन यान छिपे हो सकते हैं। 4 क्विंटलियन यानी 4,000,000,000,000,000,000 उड़न तश्तरियां हमारे सौरमंडल में हो सकती हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017 में किए गए एक शोध का यह शोध फॉलो अप है। एवी लोएब द्वारा किए गए इस शोध का अभी पियर रिव्यू नहीं किया गया है। वैज्ञानिकों ने साल 2017 में 'ओउमुआमुआ (Oumuamua) पर रिसर्च किया था। यह हमारे सौर मंडल में खोजा गया पहला इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट था। अजीबगरीब दिखने वाले ओउमुआमुआ पर वैज्ञानिक अभी भी बहस कर रहे हैं। सिगार की तरह दिखने वाली यह चीज ऐलियन यान था भी या नहीं।
UFO Alert: पायलटों का चौंकाने वाला दावा, इस महासागर के पास बार-बार दिख रहे हैं रहस्यमयी यूएफओ
लोएब ने ओउमुआमुआ के एलियन यान होने का दावा नहीं किया है, लेकिन इसकी संभावना से इंकार भी नहीं किया है। वैज्ञानिकों से उन्होंने सवाल किया है कि हमारे सौर मंडल में ओउमुआमुआ की तरह कितनी वस्तुएं हो सकती हैं जिन पर ध्यान नहीं जाता है।
China Tradition: यहां विदाई में दुल्हन को पीटकर रुलाया जाता है, आंसू न आने पर होता है ऐसा काम