फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Women gave warning to those who were impatient for marriage Video goes viral on Internet

Viral Video: शादी के लिए उतावले होने वालों को भाभी ने दी वॉर्निंग, वीडियो देख लोग बोले- अब क्या कुंवारे ही रहे

Wed, 23 Apr 2025 11:29 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 23 Apr 2025 11:29 AM IST
सार

Marriage Advice Video: आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसी महिला के वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शादी करने वालों को सावधान कर रही हैं और बता रही हैं कि शादी करने के क्या नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Women gave warning to those who were impatient for marriage Video goes viral on Internet
शादी के लिए उतावले होने वालों को भाभी ने दी वॉर्निंग - फोटो : इंस्टाग्राम @akshu_walhekar_24

विस्तार

शादी का सीजन शुरू हो गया है। इन दिनों में परिवार वालों की चिंता सातवें आसमान पर होती है। क्योंकि उनके घर की लड़की या लड़का 25 की उम्र पार कर चुके होते हैं फिर भी उनकी शादी नहीं होती है। ऐसे में न केवल माता-पिता, बल्कि रिश्तेदार भी खूब ताना मारते हैं। इनको हर तरफ सिर्फ एक ही सवाल सुनने को मिलता है कि आखिर शादी कब कर रहे हो? इन दिनों सोशल मीडिया पर भी शादी के कई वीडियोज वायरल होते हैं, कुछ कॉमेडी तो कुछ मनोरंजक। इन्ही में कई ऐसे वीडियोज भी होते हैं, जो हमें शादी के बाद की जिंदगी से अवगत कराते हैं और बताते हैं कि शादी के बाद किन परेशानियों से जूझना पड़ता है। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसी महिला के वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शादी करने वालों को सावधान कर रही हैं और बता रही हैं कि शादी करने के क्या नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भाभी का वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला साड़ी पहनकर रसोईघर में खड़ी है और पसीने से लथपथ किचन में काम कर रही है। काम करते-करते वह कैमरे की तरफ देखती है और कहती है कि यह जो लोग शादी कर रहे हैं और शादी करने के लिए उतावले हो रहे हैं, अगर एक बार शादी हो गई तो तुम्हारी जिंदगी पूरी तरह से झंड हो जाएगी। महिला के इस अंदाज के लोग मुरीद हो गए हैं। महिला जिस तरह अच्छे एक्सप्रेशन दो रही है और डायलॉग डिलीवरी कर रही है, लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोग महिला के इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Akshada pandit (@akshu_walhekar_24)

विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो को लोग खूब कर रहे हैं शेयर
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @akshu_walhekar_24 नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो को अब तक दो करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं और सात लाख लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वहीं, कई लोगों ने इस वीडियो को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से शेयर किया है। बता दें कि वीडियो सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा चुकी है।

लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं
इस कॉमेडी वीडियो पर लोग मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अब शादी न करना कोई इलाज तो है नहीं, देखेंगे जो होना होगा होकर ही रहेगा। दूसरे यूजर ने लिखा, भाभी जी आपके कहने पर कुछ साल और इंतजार कर लेती हूं। वहीं एक और यूजर ने लिखा, आपने खुद तो कर ली है अब हम क्या कुंवारे ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed