फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Women fight in a local train pull each others hair blood comes out of girl head Video goes Viral on Internet

Viral Video: लोकल ट्रेन में हुई महिलाओं की लड़ाई, एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचे, लड़की के सिर से निकला खून

Wed, 02 Jul 2025 10:30 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 02 Jul 2025 10:30 AM IST
सार

Viral Video: वायरल वीडियो मुंबई लोकल के महिला कोच का बताया जा रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं है। महिलाएं ठसाठस भरी हुई हैं और किसी तरह खुद को खड़ा रखे हुए हैं।

विज्ञापन
Women fight in a local train pull each others hair blood comes out of girl head Video goes Viral on Internet
लोकल ट्रेन में हुई लड़ाई - फोटो : एक्स

विस्तार

ट्रेन और मेट्रो को लोगों के सफर को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए शुरू किया गया था, लेकिन आजकल इनका माहौल कई बार ऐसा बन जाता है कि यात्री खुद को असुरक्षित महसूस करने लगते हैं। आए दिन ट्रेन और मेट्रो में यात्रियों के बीच होने वाली कहासुनी और झगड़े के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी छोटी सी बात जैसे सीट को लेकर तो कभी भीड़भाड़ में धक्का लगने जैसी बातों पर लोग आपा खो बैठते हैं। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ जाती है कि मामला हाथापाई तक पहुंच जाता है। हाल ही में मुंबई लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने एक बार फिर लोकल ट्रेन में महिलाओं की सुरक्षा और ट्रेन में बढ़ती भीड़ भाड़ की समस्या को उजागर कर दिया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो मुंबई लोकल के महिला कोच का बताया जा रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं है। महिलाएं ठसाठस भरी हुई हैं और किसी तरह खुद को खड़ा रखे हुए हैं। इसी भीड़ में अचानक दो महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो जाती है, जो चंद सेकेंड में ही उग्र रूप ले लेती है। दोनों महिलाएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचने लगती हैं और उन्हें छुड़ाने की कोशिश में आसपास की दूसरी महिलाएं भी परेशान नजर आती हैं। किसी के पास बैठने या खड़े होने की जगह नहीं होने से भीड़ में भगदड़ जैसे हालात बनते दिखते हैं। यह वीडियो सुबह 8:20 बजे डोंबिवली से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर जाने वाली लोकल ट्रेन का बताया गया है।
विज्ञापन


महिलाओं के बीच हुई लड़ाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समय ट्रेन में सबसे ज्यादा भीड़ होती है क्योंकि लोग अपने ऑफिस और दूसरे कामों के लिए मुंबई के अलग-अलग इलाकों में जा रहे होते हैं। ऐसे में छोटे-छोटे विवाद भी बड़ा रूप ले लेते हैं। इस घटना में भीड़ के बीच हुई हाथापाई ने कई यात्रियों को डरा दिया और कई महिलाओं को चोट भी लगी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोगों के पास खुद को बचाने की भी जगह नहीं है, जिससे स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शंस
दिलचस्प बात यह है कि कुछ ही दिन पहले भी मुंबई लोकल ट्रेन का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दो महिलाओं के बीच सीट को लेकर जमकर झगड़ा हुआ था। पहले दोनों के बीच तीखी बहस हुई और फिर यह बहस हाथापाई में बदल गई। लड़ाई इतनी भयानक हो गई कि एक महिला के सिर से खून बहने लगा। वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर हुआ था और उस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आई थीं। कुछ लोगों ने ट्रेन में महिलाओं के लिए अलग डिब्बा होने के बावजूद बढ़ती असुरक्षा पर सवाल उठाए तो कुछ ने ट्रेन प्रशासन को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed