फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Women asked Man to speak Marathi he said I will speak Hindi till my death Video goes Viral on Internet

Viral Video: महिलाओं ने मराठी बोलने को कहा, शख्स ने ठनक कर कहा- मरते दम तक हिंदी ही बोलूंगा, खूब हुआ बवाल

Wed, 03 Sep 2025 11:26 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 03 Sep 2025 11:26 AM IST
सार

Viral Video: इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स और कुछ महिलाओं के बीच बहस हो रही है। महिलाएं उस शख्स से कहती हैं कि वह मराठी में बात करे। लेकिन शख्स साफ मना कर देता है और कहता है कि वह केवल हिंदी में ही बात करेगा।

विज्ञापन
Women asked Man to speak Marathi he said I will speak Hindi till my death Video goes Viral on Internet
भाषा को लेकर हुआ विवाद - फोटो : एक्स@Benarasiyaa

विस्तार

भारत एक ऐसा देश है जहां अलग-अलग भाषा, धर्म और संस्कृति वाले लोग रहते हैं। यहां हर कुछ किलोमीटर पर बोली बदल जाती है। भाषा इंसानों को जोड़ने का काम करती है, लेकिन कई बार लोग इसे झगड़े की वजह बना लेते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिलते हैं, जहां किसी को किसी दूसरी भाषा बोलने के लिए मजबूर किया जाता है। ऐसा ही एक मामला इस बार महाराष्ट्र से सामने आया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स और कुछ महिलाओं के बीच बहस हो रही है। महिलाएं उस शख्स से कहती हैं कि वह मराठी में बात करे। लेकिन शख्स साफ मना कर देता है और कहता है कि वह केवल हिंदी में ही बात करेगा। यही बात आगे जाकर बहस का कारण बन जाती है। वीडियो की शुरुआत में ही शख्स कहता है, “मराठी मैं बोलता भी नहीं हूं और न ही बोलूंगा, हिंदी ही बोलूंगा। ये भारत है।” शख्स सड़क किनारे खड़ा दिखाई देता है और कार में बैठी महिलाएं उससे बहस कर रही होती हैं। धीरे-धीरे बहस बढ़ जाती है और दो महिलाएं कार से नीचे उतर आती हैं। वे शख्स को धमकी देती हैं कि अगर उसने मराठी नहीं बोली तो वे पुलिस बुला लेंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शख्स ने महिलाओं से की बहस
लेकिन शख्स पीछे हटने को तैयार नहीं होता। वह जोर देकर कहता है, “मैं अपने मरते दम तक मराठी नहीं बोलूंगा।” यह सुनकर महिला कहती है कि उसे महाराष्ट्र की संस्कृति का सम्मान करना चाहिए। इसके जवाब में शख्स कहता है, “मैं महाराष्ट्र का पूरा सम्मान करता हूं, लेकिन मराठी नहीं बोलूंगा।” इसी दौरान दोनों पक्षों में बहस और तेज हो जाती है।

पूरा ड्रामा हुआ क्रिएट
महिलाएं जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं और तभी वहां मौजूद एक लड़की, जो पूरा वीडियो बना रही होती है, वह भी महिलाओं से उलझ जाती है। बहस कुछ देर और चलती है, लेकिन फिर महिलाएं वहां से चली जाती हैं। इसके साथ ही करीब 58 सेकंड का यह वीडियो खत्म हो जाता है। इस छोटे से वीडियो ने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस खड़ी कर दी। एक्स पर इसे यूजर पीयूष राय (@Benarasiyaa) ने शेयर किया। उन्होंने लिखा, “जब आप किसी पर कोई भाषा थोपते हैं तो यही होता है। लोग उस भाषा को न सीखने और न बोलने का संकल्प ले लेते हैं। थोपने का भाव खत्म हो जाता है और नफरत का भाव बढ़ने लगता है।” इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लगभग डेढ़ हजार लोगों ने इसे लाइक किया है और 150 से ज्यादा लोगों ने इस पर अपनी राय दी है।


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
लोगों के कमेंट भी अलग-अलग तरह के हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “लगता है अब महाराष्ट्र और कर्नाटक में गोलमाल फिल्म के तुषार कपूर बनकर घूमना पड़ेगा।”। दूसरा यूजर लिखता है, “ये अजीब है कि वे लोग उससे हिंदी और अंग्रेजी में मराठी बोलने को कह रही थीं।” एक और यूजर ने कहा, “कोई भी गैर-हिंदी भाषी राज्य हिंदी के खिलाफ नहीं है, लेकिन किसी पर दबाव डालना गलत है।” वहीं चौथे यूजर ने लिखा, “भाषा के नाम पर दादागिरी सही नहीं है, वीडियो में दोनों ही पक्ष एक-दूसरे को सम्मान नहीं दे रहे।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed