Bali Viral Video: बेफिक्र होकर समुद्र के किनारे वीडियो बना रही थी महिला, अचानक आ गई लहरें और फिर...
इंटरनेट पर इन दिनों एक दिल दहलाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उन लोगों को जरूर देखना चाहिए जो इंडोनेशिया के बाली में घूमने जाते हैं या वहां जाने की इच्छा रखते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि है कि समुद्र की तेज लहरें पलभर में महिला को कैसे अपनी चपेट में ले लेती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बाली के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट एंजेल्स बिलाबॉन्ग पर सेल्फी वीडियो बना रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वीडियो बनाते समय अचानक एक लहर आती है और महिला इस लहर के चपेट में आते-आते बाल-बाल बच जाती है। यह वीडियो अमेरिकी ट्रैवल व्लॉगर कैटी जॉनसन का है, जिन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया। ध्यान देने वाली बात यह है कि वीडियो के दिलचस्प होने के साथ-साथ वीडियो का कैप्शन भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस कैप्शन में उन्होंने अपना डरावना अनुभव साझा किया है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए। बता दें कि इस वीडियो को खबर लिखने तक लगभग 5 लाख लोगों ने देख लिया है।
क्या हुआ उस दिन?
कैप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक कैटी जॉनसन ईस्टर संडे (अप्रैल 2025) को बाली के नुसा पेनिडा द्वीप पर स्थित एंजेल्स बिलाबॉन्ग पर थीं। इस प्राकृतिक इनफिनिटी पूल की खूबसूरती और नीले-हरे पानी के बीच वह खुशी से सेल्फी वीडियो बना रही थीं। वीडियो में वह पीछे दिख रहे झरने और समुद्र की लहरों के बारे में बता रही थीं। अचानक एक विशाल लहर आई, जिसे देखकर पहले तो वह उत्साहित हुईं, लेकिन पलभर में ही लहर ने उन्हें जोर से टक्कर मारी। कैमरा हिल गया और वीडियो धुंधला हो गया, जिसमें उनकी हैरानी और डर साफ झलकता है।
आइए पहले वीडियो देखते हैं...
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Katy Johnson| Travel| Real Estate| Model (@iamkatyjohnson)
कैप्शन में क्या लिखा?
कैटी ने अपने पोस्ट में मजाकिया और गंभीर अंदाज में लिखा, 'बाली में ईस्टर संडे ने मुझसे पूछा, "क्या आज यीशु से मिलना चाहोगी?' क्योंकि मैं सचमुच मौत के करीब थी। एक लहर ने मुझे ऐसे मारा, मानो मुझसे कोई पुरानी दुश्मनी हो।" उन्होंने बताया कि यह उनके जीवन का सबसे डरावना पल था। शुरुआत में उन्होंने इसे हंसी में उड़ाया, लेकिन जब पता चला कि इस जगह पर पहले दर्जनों पर्यटकों की मौत हो चुकी है, तो वह स्तब्ध रह गईं।
एंजेल्स बिलाबॉन्ग के बारे में
एंजेल्स बिलाबॉन्ग अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है, लेकिन यह खतरनाक भी है। नुसा पेनिडा के चट्टानी किनारों पर बने इस पूल में अचानक तेज लहरें आ सकती हैं, जो पर्यटकों को समुद्र में खींच लेती हैं। कैटी ने बताया कि वहां कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी।
लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर बहुत से लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि 'शुक्र है, तुम ठीक हो।' कुछ ने अपने डरावने अनुभव साझा किए। लोगों ने कैटी के जिम्मेदार पर्यटन के संदेश की तारीफ की और सलाह दी कि टूरिस्ट स्पॉट्स पर सावधानी बरतें। इस वीडियो को खुद कैटी जॉनसन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर @iamkatyjohnson पर शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 4 लाख 90 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।