फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman was getting a massage at the railway station a man was secretly making a video know here

Viral Video: रेलवे स्टेशन पर मसाज ले रही थी महिला, चोरी-छिपे वीडियो बना रहा था शख्स, पकड़े जाने पर हुई पिटाई

Thu, 14 Aug 2025 08:32 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 14 Aug 2025 08:32 AM IST
सार

Viral Video: महिला को अचानक लगा कि कोई उसे देख रहा है और उसका वीडियो बना रहा है। उसने तुरंत चेयर से उठकर उस युवक को रोका और उसका मोबाइल फोन मांगा। फोन की गैलरी में अपना मसाज के दौरान का वीडियो देखकर महिला गुस्से से लाल हो गई।

विज्ञापन
Woman was getting a massage at the railway station a man was secretly making a video know here
महिला का चोरी-छुपे बना रहा था वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम @soothnewsdhanbad

विस्तार

दिल्ली के एक बड़े रेलवे स्टेशन पर हुई एक घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग गुस्से में हैं। मामला नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 का है। यहां जयपुर से दिल्ली आई एक महिला अपनी अगली ट्रेन का इंतजार कर रही थी। लंबी यात्रा के बाद वह थकी हुई थी, इसलिए उसने स्टेशन पर मौजूद मसाज चेयर का इस्तेमाल करने का फैसला किया। मसाज चेयर से आराम मिल रहा था, लेकिन इसी दौरान एक युवक ने दूर से उसका मोबाइल कैमरा चालू कर वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
महिला को अचानक लगा कि कोई उसे देख रहा है और उसका वीडियो बना रहा है। उसने तुरंत चेयर से उठकर उस युवक को रोका और उसका मोबाइल फोन मांगा। फोन की गैलरी में अपना मसाज के दौरान का वीडियो देखकर महिला गुस्से से लाल हो गई। उसने वहीं युवक को फटकार लगानी शुरू कर दी। इस दौरान कुछ और यात्री भी वहां पहुंच गए। लोगों ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। थोड़ी ही देर में प्लेटफॉर्म पर भीड़ जमा हो गई और लोग जोर-जोर से आरोपी को डांटने लगे। कई लोग इस घटना का वीडियो भी बना रहे थे।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by SOOTH_NEWS (@soothnewsdhanbad)

विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी को हिरासत में लिया गया
गुस्साए यात्रियों ने तुरंत पुलिस को बुलाया। कुछ ही समय बाद रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसे थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। वायरल वीडियो में साफ दिखता है कि महिला आरोपी से सवाल-जवाब कर रही है और उसकी हरकत के बारे में जवाब मांग रही है। आसपास खड़े लोग भी आरोपी को शर्मिंदा करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे। यह वीडियो एक स्थानीय न्यूज पेज ने इंस्टाग्राम पर डाला, जिसके बाद यह बहुत तेजी से फैल गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि ऐसे लोगों के साथ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि दोबारा कोई महिला के साथ इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न कर सके। एक यूजर ने लिखा, “ऐसे लोगों को तुरंत जेल भेजना चाहिए।” वहीं, दूसरे ने कहा, “ये सिर्फ कानून का मामला नहीं, बल्कि समाज को भी ऐसे लोगों को पहचानकर रोकना होगा।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed