फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman threatens husband says I will tear you into pieces like no other wife has ever done this

Viral Video: 'तुम्हारे इतने टुकड़े करूंगी कि किसी पत्नी ने ऐसा नहीं किया होगा', लड़की ने दी पति को ऐसी धमकी

Wed, 12 Nov 2025 10:16 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 12 Nov 2025 10:16 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि महिला बेहद गुस्से में कहती है, “जब मैं अपने ऊपर आ जाऊंगी तो तुम्हें ऐसे टुकड़े कर दूंगी कि दुनिया देखने लगेगी।” वह यह बात कई बार दोहराती है, और बीच-बीच में कैमरे की तरफ देखकर बोलती भी है, जैसे जानबूझकर रिकॉर्डिंग की जा रही हो।

विज्ञापन
Woman threatens husband says I will tear you into pieces like no other wife has ever done this
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो - फोटो : एक्स@Aditi_Menon_123

विस्तार

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के चेहरे पर हैरानी और डर दोनों दिखाई दे रहे हैं। वीडियो छोटा है लेकिन असर बड़ा छोड़ रहा है। इसमें एक महिला अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर अपने पति पर गुस्से में बरसती नजर आती है। उसका गुस्सा इतना ज्यादा है कि लोग सोच में पड़ गए कि आखिर मामला क्या है। इस वीडियो को सबसे पहले @Aditi_Menon_123 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था और अब यह लाखों लोगों तक पहुंच चुका है। हर कोई इसे शेयर कर रहा है, लाइक कर रहा है और अपनी राय दे रहा है। कोई मजाक में तो कोई गंभीरता से। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि महिला बेहद गुस्से में कहती है, “जब मैं अपने ऊपर आ जाऊंगी तो तुम्हें ऐसे टुकड़े कर दूंगी कि दुनिया देखने लगेगी।” वह यह बात कई बार दोहराती है, और बीच-बीच में कैमरे की तरफ देखकर बोलती भी है, जैसे जानबूझकर रिकॉर्डिंग की जा रही हो। उसकी आवाज में गुस्सा और धमकी दोनों झलकते हैं। वहीं उसका पति वीडियो में पूरी तरह शांत बैठा दिखता है, जैसे कुछ कहने की हिम्मत ही न हो। दोनों के बीच जो बहस हो रही है। वह किसी भी आम दंपति के झगड़े जैसी लगती है, लेकिन महिला के लहजे और तेवर ने सबको हिला दिया। खासकर इसलिए क्योंकि वो अपनी गोद में एक छोटे बच्चे को भी थामे हुए है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। किसी ने मजाक में लिखा, “भाई रिकॉर्डिंग करके रख लो कल को काम आएगी,” तो किसी ने ताना मारा, “अब मर्डर भी लाइव होगा क्या?” लेकिन कुछ लोगों ने इस पर चिंता जताई कि बच्चे की मौजूदगी में इस तरह का झगड़ा बहुत गलत मैसेज देता है। कई लोगों ने कहा कि ऐसे गुस्से वाले माहौल में बच्चे पर मानसिक असर पड़ सकता है। कुछ ने महिला के व्यवहार की आलोचना की, जबकि कुछ ने पति की चुप्पी पर सवाल उठाए, “इतना सब बोलने पर भी वह कुछ क्यों नहीं कह रहा?”

यूजर्स ने बताया "घर-घर की कहानी"
धीरे-धीरे यह वीडियो X, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर हर तरफ फैल गया। लोग पोस्ट को रीपोस्ट कर रहे हैं और अपने-अपने विचार जोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियोज बहुत तेजी से वायरल हो जाते हैं, खासकर जब उनमें ड्रामा, गुस्सा या कोई और पहलू जुड़ा हो। इसी वजह से यह क्लिप कुछ ही घंटों में ट्रेंड करने लगी। कई यूजर्स ने इसे "घर-घर की कहानी" बताया तो कुछ ने कहा कि यह घरेलू तनाव की गंभीर झलक है। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो असली झगड़े का हिस्सा है या किसी स्क्रिप्ट का हिस्सा, लेकिन इसने लोगों को सोचने पर मजबूर जरूर कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed