फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman teaches bus driver how to drive on right lane video viral on social media

इस महिला की हिम्मत की हर जगह हो रही तारीफ, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे कायल

Sat, 28 Sep 2019 10:14 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 28 Sep 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Woman teaches bus driver how to drive on right lane video viral on social media
महिला ने बस वाले को सिखाया सबक - फोटो : Twitter

सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी होते हैं, जो हमारे दिलों को छू जाते हैं। एक ऐसा ही दिल को छू जाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने ऐसी हिम्मत दिखाई है कि उसकी तारीफ अब हर जगह हो रही है। अगर आप भी वीडियो देखेंगे तो महिला की तारीफ करने से खुद को नहीं रोकेंगे। 

विज्ञापन

दरअसल, स्कूटी सवार एक महिला सड़क पर अपने साइड से जा रही है, इसी बीच एक बस वाले ने आगे निकलने के लिए बस को रॉन्ग साइड में ले लिया। लेकिन तभी महिला स्कूटी लेकर बस के आगे खड़ी हो गई और बस को गलत दिशा में वहां से आगे ही नहीं बढ़ने दिया। वह तब तक बस के आगे खड़ी रही, जब तक कि बस वाला सही रास्ते पर नहीं चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो केरल का बताया जा रहा है, क्योंकि महिला की गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट केरल की है। ट्विटर पर वीडियो वायरल होते ही लोगों ने महिला की खूब तारीफ की है और उसकी हिम्मत को सलाम किया है। यह वीडियो लोगों को कितना पसंद आ रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इसे अब तक 92 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed