अक्सर लोग मजाक में कहते हैं कि रिश्तेदार जो होते हैं, वो तरक्की कर रहे या खुश रह रहे रिश्तेदारों से जलते हैं। लेकिन बीवियां भी अपने पतियों की तरक्की और खुशी देख कर जलती हैं, ऐसा बहुत कम ही सुनने को मिलता है। ताजा मामला फ्रांस का है, जहां एक महिला से उसके पूर्व पति की खुशी नहीं देखी गई तो उसने कुछ ऐसा कर दिया कि अब उसे 10 साल की जेल और उसपर करीब 1.25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 58 वर्षीय महिला फ्रांस की एक अदालत में जज के पद पर रह चुकी है। दरअसल, उसने कागजों पर अपने पूर्व पति से दोबारा शादी कर ली, जबकि इस बारे में पूर्व पति को कुछ पता ही नहीं था। चूंकि महिला जज थी तो जाहिर है उसे कानूनी जानकारी तो थी ही, इसी का फायदा उठाते हुए उसने धोखाधड़ी की।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बताया जा रहा है कि महिला ने पूर्व पति से इसलिए दोबारा शादी की, ताकि वो अपनी प्रेमिका से शादी न कर पाए और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत न कर सके। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व पति ने प्रेमिका के लिए ही उससे तलाक लेकर छोड़ दिया था। इसी का बदला लेने के लिए महिला ने ऐसी हैरान करना वाली साजिश रची।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित व्यक्ति अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए अदालत में रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचा। वहां उसे पता चला कि उसकी पूर्व पत्नी ने तो मार्च 2019 में ही उससे कागजी तौर पर दोबारा शादी कर ली थी। इसके बाद पीड़ित ने अपनी पूर्व पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अदालत ने जज रह चुकी महिला द्वारा दोबारा की गई शादी को अवैध बताया है और कहा है कि पीड़ित जिससे मन करे शादी कर सकता है। उसे अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का हक है। फिलहाल महिला को और उसका साथ देने वाले को धोखाधड़ी के जुर्म में पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।