{"_id":"68ce210fa64288d86801c552","slug":"woman-shocking-claim-she-died-twice-and-came-back-alive-people-were-stunned-to-hear-this-know-story-2025-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Zara Hatke: महिला का हैरान करने वाला दावा- दो बार मरकर लौटी जिंदा, सुनकर दंग रह गए लोग, जानें पीछे का राज","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Zara Hatke: महिला का हैरान करने वाला दावा- दो बार मरकर लौटी जिंदा, सुनकर दंग रह गए लोग, जानें पीछे का राज
Sat, 20 Sep 2025 09:06 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 20 Sep 2025 09:06 AM IST
सार
Zara Hatke: ये कहानी है पैगी रॉबिन्सन नाम की महिला की। पैगी अब 64 साल की हैं और उन्होंने दावा किया है कि वो अपनी जिंदगी में दो बार मर चुकी हैं। हां दो-दो बार, लेकिन दोनों बार उन्हें दोबारा जीने का मौका मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : freepik.com
विस्तार
सोचो जरा, मरने के बाद कोई इंसान जिंदा हो जाए, सुनने में कैसा लगता है? सीधा-सीधा कहो तो फिल्मों वाली कहानी जैसा, है ना? लेकिन दुनिया में कई बार ऐसे किस्से सामने आए हैं जब लोग दावा करते हैं कि वो मरने के बाद दोबारा लौट आए। कोई कहता है कि उसने भगवान को देखा तो कोई यमदूत से मिलने की कहानी सुनाता है। अब हाल ही में एक और ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को सोच में डाल दिया है।
विज्ञापन
महिला का अजीबो-गरीब दावा
ये कहानी है पैगी रॉबिन्सन नाम की महिला की। पैगी अब 64 साल की हैं और उन्होंने दावा किया है कि वो अपनी जिंदगी में दो बार मर चुकी हैं। हां दो-दो बार, लेकिन दोनों बार उन्हें दोबारा जीने का मौका मिला। पैगी कहती हैं कि ये मौका उन्हें भगवान से प्रार्थना करने और अपने बच्चों के लिए की गई गुहार की वजह से मिला। पहला किस्सा तब का है जब पैगी सिर्फ 5 साल की थीं। उस उम्र में ही उन्होंने मौत को करीब से देखा और फिर चमत्कारिक तरीके से वापस जिंदा हो गईं। लेकिन उनका दूसरा अनुभव लोगों को और भी ज्यादा चौंकाने वाला है।
विज्ञापन
भगवान से मिली पैगी?
पैगी बताती हैं कि जब वो 25 साल की थीं, तब उनकी एक गंभीर प्रेग्नेंसी हुई। उसी दौरान उन्होंने महसूस किया कि उनकी आत्मा उनके शरीर से निकल गई है और सीधा ऊपर, अंतरिक्ष की ओर उड़ चली है। वो कहती हैं कि उनकी आत्मा आकाशगंगाओं को पार करते हुए एक चमकदार सफेद कमरे में पहुंची। और वहां कौन था? खुद भगवान।
विज्ञापन
मरकर जिंदा हुई पैगी?
भगवान ने उनसे कहा, “अब तुम्हारे जाने का समय हो गया है।” लेकिन पैगी ने जाने से साफ मना कर दिया। उन्होंने भगवान के सामने जिद की कि वो अपने बच्चों को बिना मां के नहीं छोड़ सकतीं। पैगी कहती हैं कि उन्होंने भगवान से कहा, “मैं नहीं जाऊंगी। आप मुझे नहीं ले सकते। मुझे अपने बच्चों की परवरिश करनी है।” इसके बाद भगवान ने उन्हें उनके बच्चों का भविष्य दिखाया। उसमें कुछ अच्छे पल थे तो कुछ बेहद दर्दनाक लम्हे भी। पैगी कहती हैं कि उन पलों को देखकर उनका दिल टूट गया और वो भगवान के चरणों में गिर पड़ीं। खूब रोईं और अपने बच्चों के साथ रहने की गुहार लगाई। और फिर अचानक उनकी आत्मा उनके शरीर में लौट आई। वो अस्पताल के बेड पर जागीं, जहां डॉक्टर और परिवार वाले उन्हें लगभग खो ही चुके थे।
प्रेगनेंसी के वक्त पैगी की थी बुरी हालत
उस वक्त पैगी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। लेकिन डिलीवरी के दौरान उनका खून इतना ज्यादा बह गया था कि डॉक्टरों को उनकी जिंदगी की उम्मीद ही नहीं थी। यहां तक कि परिवार को भी अलविदा कहने के लिए बुला लिया गया था। लेकिन हुआ वही, जिसे लोग चमत्कार कहते हैं। पैगी की जान तो बच गई, लेकिन उनके दोनों बच्चे दुनिया में नहीं रह पाए। पैगी कहती हैं कि ईश्वर हर इंसान को कुछ यादें और अनुभव इसलिए देता है ताकि वो उनसे सबक ले सके। उनका मानना है कि इंसान चाहे किसी भी मुश्किल में क्यों न हो वो कभी अकेला नहीं होता। भगवान हमेशा उसके साथ रहते हैं।