फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman misbehaved with flight attendant had to pay a heavy price immediately her dignity was also ruined Know

Viral Video: फ्लाइट अटेंडेंट के साथ महिला ने की बदतमीजी, तुरंत चुकानी पड़ी बड़ी कीमत, इज्जत भी हुई मटियामेट

Sat, 06 Sep 2025 11:18 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 06 Sep 2025 11:18 AM IST
सार

Viral Video: यह वीडियो अमेरिकी एयरलाइंस की एक उड़ान का है, जिसमें एक महिला यात्री फ्लाइट अटेंडेंट के साथ बदतमीजी करती नजर आती है। मामला इतना बढ़ जाता है कि महिला को फ्लाइट से उतारने तक की नौबत आ जाती है।

विज्ञापन
Woman misbehaved with flight attendant had to pay a heavy price immediately her dignity was also ruined Know
फ्लाइट अटेंडेंट के साथ महिला ने की बदतमीजी - फोटो : इंस्टाग्राम @jaycrenshaw

विस्तार

कहते हैं कि इंसान का व्यवहार उसकी परवरिश और सोच को दर्शाता है। लेकिन कई बार कुछ लोग पब्लिक प्लेस में ऐसा बर्ताव कर बैठते हैं, जिससे न सिर्फ उनकी छवि खराब होती है बल्कि उन्हें बड़ा खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो अमेरिकी एयरलाइंस की एक उड़ान का है, जिसमें एक महिला यात्री फ्लाइट अटेंडेंट के साथ बदतमीजी करती नजर आती है। मामला इतना बढ़ जाता है कि महिला को फ्लाइट से उतारने तक की नौबत आ जाती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


फ्लाइट में बैठी एक महिला यात्री ने की ऐसी हरकत
यह घटना कोस्टा रिका से डलास जा रही एक उड़ान की है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार फ्लाइट अटेंडेंट विमान में मौजूद यात्रियों को सुरक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश सुना रही थी। यह निर्देश हर उड़ान की शुरुआत में दिए जाते हैं ताकि सभी यात्री इमरजेंसी की स्थिति में खुद को सुरक्षित रख सकें। लेकिन तभी फ्लाइट में बैठी एक महिला यात्री ने अचानक उसे चुप रहने के लिए कह दिया।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by The Mind Of The Heart (@jaycrenshaw)

विज्ञापन
विज्ञापन



अटेंडेंट काफी नाराज हो गई
इस अजीब और अपमानजनक व्यवहार से फ्लाइट अटेंडेंट काफी नाराज हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह यात्री के पास जाती है और उसे डांटते हुए कहती है कि इस तरह का व्यवहार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अटेंडेंट ने सख्त लहजे में यहां तक कह दिया कि अगर महिला नियमों का पालन नहीं करना चाहती तो वह पायलट से कहकर उसे फ्लाइट से बाहर करवा सकती हैं। वीडियो में यात्री सफाई देती हुई नजर आती है। वह कहती है कि वह सुन नहीं सकती। लेकिन इस पर फ्लाइट अटेंडेंट और भी सख्त हो जाती है। वह कहती है कि उनकी लिस्ट में उस महिला का नाम ऐसे व्यक्ति के तौर पर दर्ज नहीं है, जिसे सुनने में दिक्कत हो। ऐसे में उसका यह बहाना नहीं माना जाएगा। अटेंडेंट ने साफ कह दिया कि अगर नियम नहीं मानोगी तो फ्लाइट से निकाल दिया जाएगा।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
यह पूरी घटना विमान में मौजूद एक और यात्री ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर ली और बाद में इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो Instagram पर @jaycrenshaw नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया, "सुनो और अपने फ्लाइट अटेंडेंट्स कॉपरेट करो, वरना"। वीडियो अपलोड होने के बाद यह तेजी से वायरल हो गया। अब तक इसे 46 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। करीब 700 यूजर्स ने इसे लाइक किया है और बड़ी संख्या में लोग इस पर अपनी राय भी दे रहे हैं। कमेंट सेक्शन में कई लोग फ्लाइट अटेंडेंट के समर्थन में नजर आए। एक यूजर ने लिखा कि वह उस फ्लाइट अटेंडेंट को पर्सनली जानता है और वह बेहद अच्छी इंसान हैं। उन्होंने इस स्थिति को बहुत ही अच्छे तरीके से संभाला। दूसरे यूजर ने कहा कि अटेंडेंट ने प्रोफेशनल रवैया दिखाया और सही समय पर सही कदम उठाया। वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि यात्री शायद झगड़ा करने के इरादे से ही ऐसा कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed