फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman in viral video is not Wing Commander Abhinandan's wife FAKE News 

विंग कमांडर अभिनंदन की पत्नी के वायरल वीडियो का सच आया सामने, मैगजीन का झूठ बेनकाब

Sat, 02 Mar 2019 11:44 AM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Sat, 02 Mar 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
Woman in viral video is not Wing Commander Abhinandan's wife FAKE News 

एक तरफ पूरा देश अभिनंदन के स्वदेश वापसी के जश्न में डूबा है वहीं दूसरी ओर अभिनंदन के शौर्य की चर्चाएं हैं। विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की बहादुरी की कहानी जग जाहिर है, जिसे पाकिस्तान ने भी माना है। देश भर में सिर्फ और सिर्फ अभिनंदन के शौर्य की ही चर्चा है कि कैसे इस जांबाज लड़ाके ने मिग-21 विमान से पाकिस्तान का एफ-16 विमान मार गिराया। उनकी वापसी को लेकर पूरे देश में गजब का उत्साह है। 

विज्ञापन


भारत के द्वारा बनाए गए डिप्लोमेटिक दबाव के बाद पाकिस्तान विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा कर रहा है। अभिनंदन पाकिस्तानी विमान का पीछा करते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुस गए थे जिसके बाद एयर गन मिसाइल के हमले के बाद उनका विमान गिर गया और अभिनंदन पैराशूट से नीचे उतर गए।

विज्ञापन

अभिनंदन की पत्नी का संदेश कहकर ये वीडियो हो रहा वायरल

Woman in viral video is not Wing Commander Abhinandan's wife FAKE News 

हाल ही में फेसबुक और ट्विटर पर एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। युवा कांग्रेस की ऑनलाइन मैगजीन युवा देश के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया गया है। वायरल वीडियो में दिख रही माहिला को विंग कमांडर अभिनंदन की पत्नी बताया जा रहा है। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है।
 



 

ये है सच

Woman in viral video is not Wing Commander Abhinandan's wife FAKE News 

आपको सबसे पहले बता दें कि वीडियो में दिख रही महिला विंग कमांडर अभिनंदन की पत्नी नहीं है। यहां आप उनकी तस्वीर को भी देख सकते हैं। बता दें कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी खोजनो पर गूगल में इस तरह की जानकारी सामने आई है।  

गूगल पर ढूंढने पर अभिनंदन की पत्नी की जानकारी मिली, उनका नाम तन्वी मारवाह है। तन्वी खुद भी एयरफोर्स में रह चुकी हैं।  टाइम्स ऑफ इंडिया ने भी इसकी पुष्टि की है। 

सबसे ज्यादा शर्मनाक यह रहा कि बिना तथ्यों को जांचे इस ट्वीट को पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने भी रीट्वीट किया है। सिद्धू के अलावा सपा के विधायक राजेश यादव और कांग्रेस सेवा दल के सदस्य हरविंदर सिंह ने भी इसे रीट्वीट किया है। 

विज्ञापन

कैसे पता चला?

Woman in viral video is not Wing Commander Abhinandan's wife FAKE News 
abhi wife fake news

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, गूगल पर  जब 'Abhinandan varthaman wife' का कीवर्ड सर्च किया गया तो तेलुगू के वेबसाइट का लिंक खुला। मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया है कि इस लिंक में लिखा गया है कि अभिनंदन की पत्नी खुद भी भारतीय वायुसेना में पायलट रह चुकी हैं और तन्वी मारवाह स्क्वाड्रन लीडर के पद से रिटायर हो चुकी हैं। इस रिपोर्ट में अभिनंदन की पत्नी तनवी मारवाह की तस्वीर भी दी गई है। इस तस्वीर में अभिनंदन की पत्नी और विडियो में दिखने वाली महिला एकदम अलग हैं। खबर के फीचर फोटो में अभिनंदन की पत्नी वायुसेना की ड्रेस में भी दिख रही हैं। 

ये रही वो तेलुगू खबर की लिंक- 

https://telugu.samayam.com/latest-news/india-news/tanvi-marwaha-wife-of-abhinandan-varthaman-is-a-former-iaf-pilot/articleshow/68202334.cms (ये वेबसाइट भी टाइम्स ऑफ इंडिया का सहयोगी वेबसाइट है।)

पाकिस्तान के अखबार डान के मुताबिक, अभिनंदन ने उसके बाद भारत माता की जय के नारे लगाए और भीड़ को भगाने के लिए हवाई फायरिंग भी किया। 

वायरल महिला का यह है सच

Woman in viral video is not Wing Commander Abhinandan's wife FAKE News 
बताया जा रहा है कि इस वायरल वीडियो में जो महिला है उसका नाम सिरिशा राव है। यह महिला आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता है।
 

 

कुछ ऐसा है विंग कमांडर अभिनंदन का परिवार

Woman in viral video is not Wing Commander Abhinandan's wife FAKE News 

बहरहाल आपको बता दें कि इसके पहले विंग कमांडर अभिनंदन के पिता एस. वर्तमान जो एयर फोर्स के रिटायर्ड एयर मार्शल हैं, जो कि चेन्नई में रहते हैं। अभिनंदन ने अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर 2004 में वायु सेना ज्वॉइन की थी। उनके पिता एस वर्तमान 1973 में फाइटर पायलट बने थे। वे देश के उन चुनिंदा पायलटों में शुमार हैं, जिनके पास 40 तरह के विमान और 4000 घंटे से ज्यादा उड़ान भरने का अनुभव है। वे करगिल युद्ध के दौरान मिराज स्क्वाड्रन के चीफ ऑपरेशन्स ऑफिसर थे। बताया जा रहा है कि विंग कमांडर अभिनंदन के भाई भी भारतीय वायुसेना में सेवा दे रहे हैं।

अभिनंदन के पिता एस. वर्तमान ने देश के नाम एक पत्र लिखकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा था कि मुझे मेरे बेटे पर गर्व है। देखो मेरा बेटा एक सच्चे सिपाही की तरह कितनी निडरता से बात कर रहा है। इसकी बहुत कम संभावना है कि अभिनंदन की पत्नी ने कोई टिप्पणी की होगी। अतः हमें पूरी पड़ताल के बाद पता चला कि अभिनंदन की पत्नी के नाम से जो संदेश जो कि वायरल वीडियो है वह पूरी तरह से फेक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed