फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   woman dies after boyfriend slaps her for talking to another man in Mumbai

'गैर मर्द' से गर्लफ्रेंड को बात करता देख चढ़ा ब्वॉयफ्रेंड का पारा, मारा ऐसा थप्पड़ कि हो गई मौत

Mon, 02 Dec 2019 12:46 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 02 Dec 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
woman dies after boyfriend slaps her for talking to another man in Mumbai
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

मुंबई में एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जिसने सभी को सन्न कर दिया है। दरअसल, यहां एक शख्स ने अपनी 35 वर्षीय गर्लफ्रेंड को किसी और शख्स से बात करते देख लिया, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर कुछ ऐसा कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


यह घटना बीते शनिवार की है। मृत महिला का नाम सीता प्रधान जबकि उसके ब्वॉयफ्रेंड का नाम राजू पुजारी यल्लपा बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीता मानखुर्द रेलवे स्टेशन के पास किसी से बात कर रही थी, तभी उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उसे ऐसा करते देख लिया और गुस्से में आकर उसे एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। 
विज्ञापन


थप्पड़ लगने के बाद महिला नीचे गिर गई, जिसके बाद उसे घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मानखुर्द पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर नितिन बोबड़े ने कहा कि 'फिलहाल आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यल्लपा को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed