फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   without cloth man who exposed himself to schoolgirls' in street gives police bizarre excuse

Weird News: बिना कपड़ों के घूमता था शख्स, पुलिस को बताई अजीबोगरीब वजह, जानकर हो जाएंगे हैरान

Tue, 28 Jul 2026 04:17 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 28 Jul 2026 04:17 PM IST
सार

Weird News: जापान में एक शख्स तनाव को दूर करने के लिए बिना कपड़ो के घूमता था। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसने इसके पीछे की ऐसी वजह बताई है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। 

विज्ञापन
without cloth man who exposed himself to schoolgirls' in street gives police bizarre excuse
बिना कपड़ों के पार्क और सड़कों पर घूमता था शख्स, पुलिस को बताई अजीबोगरीब वजह - फोटो : AI

विस्तार

Weird News: तनाव को दूर करने और मन को तरोताजा करने के लिए लोग अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने जाते हैं। इसके अलावा लोग फिल्म देखते हैं या कोई गेम खेलते हैं। लेकिन एक शख्स ने तनाव को दूर करने के लिए कुछ ऐसा किया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। यह पूरा मामला जापान का है। शख्स ने इसकी ऐसी वजह बताई है कि अधिकारी सुनकर हैरान हो गए। आरोपी का दावा है कि वह तनाव होने पर कपड़े उतारकर सड़कों पर घूमने निकल जाता है, क्योंकि इससे वो आजादी महसूस करता है।

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जापान की राजधानी टोक्यो के नेरिमा वार्ड का यह मामला है। 41 वर्षीय साकाए फुजिता को सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आठ मई की शाम फुजिता पूरी तरह बिना कपड़े के फुजिमिदाई इलाके में एक पार्क और आसपास की कई सड़कों पर घूम रहा था। शख्स पर आरोप है कि इस दौरान वह स्कूल से घर लौट रही कुछ छात्राओं के सामने भी चला गया था। 
विज्ञापन


पुलिस से पहले कही ऐसी बात

पुलिस का कहना है कि आरोपी स्कूल से घर लौट रही छात्राओं को रोककर बात करने लगा। पुलिस ने कहा कि वह उसी हालत लड़कियों के पास पहुंच गया और उन्हें सॉरी कहने लगा। पूछताछ के दौरान उसने कहा कि उसे घटना के बारे में कुछ याद नहीं है, लेकिन उसने बाद स्वीकार किया कि वह पहले भी बिना कपड़ों के बाहर घूम चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Zara Hatke: होटल के बेड पर क्यों बिछाई जाती है यह पतली कपड़े की पट्टी? 99% लोग समझते हैं सिर्फ सजावट


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस से बताया कि मुझे कुछ भी साफ-साफ याद नहीं है। लेकिन इतना याद है कि कई बार बिना कपड़ों के बाहर गया हूं। उसने पुलिस को बताया कि तनाव दूर के लिए वह ऐसा करता है। 

Viral Video: जान जोखिम में डालकर लाइफगार्ड ने बचाई समुद्र में बहते बच्चे की जान, वीडियो हुआ वायरल

उसने पुलिस को बताया कि जब भी मुझे तनाव होता है, तो मेरा मन कपड़े उतारकर घूमने का करता है। ऐसा करने से मुझे आजादी महसूस होती है। फिलहाल पुलिस पूर मामले की जांच कर रही है। अधिकारी मानते हैं कि आरोपी जानबूझकर छात्राओं की तरफ गया था, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed