फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   wife sitting behind on bike smoked cigarette herself and then made husband smoke it Video goes Viral

Viral Video: मिया-बीवी के मिले 36 के 36 गुण, बाइक पर पीछे बैठी पत्नी ने खुद पी सिगरेट फिर पति को पिलाई

Thu, 05 Jun 2025 12:25 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 05 Jun 2025 12:25 PM IST
सार

Viral Video: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक किसी सड़क पर खड़ी है यानी कि वह ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी हुई हो। बाइक पर एक आदमी और एक महिला बैठे हुए हैं। महिला पीछे की सीट पर बैठी है और उसके हाथ में सिगरेट है। वह सिगरेट पीते हुए दिखाई देती है। 

विज्ञापन
wife sitting behind on bike smoked cigarette herself and then made husband smoke it Video goes Viral
पति-पत्नी का वीडियो वायरल - फोटो : एक्स@dbabuadvocate

विस्तार

सोशल मीडिया आज के समय में लोगों की रूटीन का हिस्सा बन चुका है। हर दिन लाखों लोग कुछ न कुछ ऐसा कंटेंट साझा करते हैं, जो उन्हें खास या अलग लगता है। चाहे कोई दिलचस्प नजारा हो या कोई चौंकाने वाली घटना हो लोग तुरंत अपने मोबाइल फोन से उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं और फिर सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं। इनमें से कुछ वीडियो इतने अलग होते हैं कि वह कुछ ही घंटों में वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक ताजा उदाहरण एक कपल का वीडियो है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और तेजी से वायरल हो रहा है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक किसी सड़क पर खड़ी है यानी कि वह ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी हुई हो। बाइक पर एक आदमी और एक महिला बैठे हुए हैं। महिला पीछे की सीट पर बैठी है और उसके हाथ में सिगरेट है। वह सिगरेट पीते हुए दिखाई देती है। यह सब देखकर शायद किसी ने इस सीन को अपने कैमरे में कैद कर लिया और फिर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। लेकिन वीडियो में सिर्फ महिला के सिगरेट पीने का सीन नहीं है, बल्कि वह सिगरेट खुद पीने के बाद आगे बैठे व्यक्ति को भी पिलाती नजर आती है। यानी पहले खुद कश लेती है और फिर उसी सिगरेट को अपने साथी को देती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पति-पत्नी के मिले 36 के 36 गुण
वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की आवाज भी रिकॉर्डिंग में साफ सुनाई देती है। वह शख्स कहता है, “कहते हैं कि कुछ जोड़ियां भगवान ऊपर से बनाकर भेजता है और यह जोड़ी भी उन्हीं में से एक लगती है। देखिए इनके तो पूरे 36 के 36 गुण मिल रहे हैं। मैडम सिगरेट पी रही हैं और अपने पति को भी पिला रही हैं।” इस तरह के कमेंट के साथ वीडियो को पोस्ट करने वाले व्यक्ति ने अपने अंदाज में कपल की केमिस्ट्री पर तंज भी कसा है।

लोगों ने वीडियो पर दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @dbabuadvocate नाम के एक यूजर द्वारा पोस्ट किया गया है। पोस्ट करते समय उन्होंने लिखा, “इसे कहते हैं 35 गुणों वाली जोड़ी, इसे कहते हैं कंधा से कंधा मिलाकर चलना। लेकिन ये पक्का नहीं कि वो महिला उसकी पत्नी है या गर्लफ्रेंड।” वीडियो के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स इसमें खूब दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे एक मॉडर्न रिलेशनशिप का उदाहरण मान रहे हैं। हालांकि, वीडियो में जो नजर आया वो लोगों को इतना अनोखा लगा कि वे इसे लगातार शेयर कर रहे हैं और अब यह वीडियो वायरल कंटेंट की लिस्ट में शामिल हो चुका है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed