फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   While teaching in the classroom the professor suddenly started dancing Video goes Viral On Internet

Viral Video: क्लासरूम में पढ़ाते वक्त अचानक झन्नाटेदार डांस करने लगे प्रोफेसर साहब, लोग बोले- माइकल जैक्सन फेल

Fri, 28 Mar 2025 10:34 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 28 Mar 2025 10:34 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही हुआ बंगलुरु के एक प्रोफेसर के साथ, जिन्होंने अपने जबर्दस्त डांस मूव्स से यह साबित कर दिया कि पढ़ाई सिर्फ पढ़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसमें मजा भी शामिल हो सकता है।

विज्ञापन
While teaching in the classroom the professor suddenly started dancing Video goes Viral On Internet
प्रोफेसर के डांस ने सबको किया हैरान - फोटो : इंस्टाग्राम @ajdiaries___ •

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जो दिल को छू जाते हैं। सोशल मीडिया आज न केवल मनोरंजन का एक साधन बन गया, बल्कि अपना टैलेंट दिखाने का एक अच्छा जरिया भी बन गया है। Gen Z के जमाने में स्कूली टीचरों ने न केवल अपनी  टीचिंग का स्टाइल बदल लिया है, बल्कि वह अब बच्चों के साथ घुल-मिलकर पढ़ाते हैं। बच्चों के लिए इस तरह का बदलाव आना बड़ी बात है क्योंकि जब शिक्षक दोस्त बन जाते हैं तो पढ़ाई भी काफी आसान बन जाती है। अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षक क्लासरूम में पढ़ाते-पढ़ाते डांस करने लगते हैं। आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।  

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ये वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही हुआ बंगलुरु के एक प्रोफेसर के साथ, जिन्होंने अपने जबर्दस्त डांस मूव्स से यह साबित कर दिया कि पढ़ाई सिर्फ पढ़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसमें मजा भी शामिल हो सकता है। जैसे ही उनका वीडियो सोशल मीडिया पर आया, वैसे ही यह वायरल हो गया और लाखों लोग उनके टैलेंट की तारीफ करने लगे।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by AJ (@ajdiaries___)

विज्ञापन
विज्ञापन



जब लेक्चर हॉल बना डांस फ्लोर
आपके बता दें कि बेंगलुरु के न्यू होराइजन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्रोफेसर रवि का एक धमाकेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।  एनर्जी, स्टाइल और आत्मविश्वास ने हर किसी को हैरान कर दिया। वीडियो में हम देख सकते हैं कि स्टूडेंट्स रोजाना की तरह ही लेक्चर की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन प्रोफेसर क्लास में आकर पूरा वातावरण ही बदल दिया। जैसे ही उन्होंने स्टेज पर कदम रखा, पूरा क्लासरूम किसी लाइव कॉन्सर्ट में बदल गया और बच्चे भी अपनी एक्साइटमेंट रोल नहीं पाए।


छात्रों का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर
वीडियो में हम देख सकते हैं कि छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं था। तालियों की गूंज, हूटिंग और चीयरिंग से पूरा हॉल गूंज उठा। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटॉफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक  2.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसके 192,000 से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स की मिली शानदार प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये सिर्फ एक डांस नहीं, बल्कि जिंदगीभर की यादगार बन गया होगा।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अब समझ आया कि इनकी क्लास में सीट मिलना इतना मुश्किल क्यों होता है।" एक और यूजर ने लिखा, "आज इंटरनेट पर सबसे शानदार चीज देखी। वाकई वीडियो देखकर मजा ही आ गया है। "

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed