फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   While praying the wife asked Do you remember Aarti The boy was beaten up after hearing the answer

Viral Video: पूजा करते हुए पत्नी ने पूछा- आरती याद है? पति बोला- वो सुंदर सी, जवाब सुन लड़के की हुई कुटाई

Tue, 28 Oct 2025 04:34 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 28 Oct 2025 04:34 PM IST
सार

Viral Video: दरअसल ये वीडियो इंस्टाग्राम पर @workshycouple नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो का कैप्शन है, “देरी के लिए सॉरी भगवान जी।” अब इस कैप्शन से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मामला पूजा से ज्यादा कॉमेडी का है।

विज्ञापन
While praying the wife asked Do you remember Aarti The boy was beaten up after hearing the answer
पत्नी ने पति से पूछा ऐसा सवाल - फोटो : इंस्टाग्राम @workshycouple

विस्तार

आजकल सोशल मीडिया पर कपल्स के फनी व्लॉग्स की भरमार है। चाहे यूट्यूब हो या इंस्टाग्राम, हर जगह पति-पत्नी की प्यारी नोकझोंक वाले वीडियो देखने को मिल जाते हैं। कहीं बीवी पति की आदतों पर चुटकी लेती है तो कहीं पति अपनी बीवी की बातों पर मजाक बना देता है। ऐसे वीडियोज देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं और फिर कमेंट सेक्शन में लोगों की हंसी से लोटपोट कर देने वाली प्रतिक्रियाएं आने लगती हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों का मूड फ्रेश कर रहा है, जिसमें पति-पत्नी की तकरार पूजा के वक्त हो जाती है और उसका अंजाम इतना मजेदार होता है कि देखने वाला अपनी हंसी नहीं रोक पाता। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में कपल अपने घर के पूजाघर में खड़ा दिखाई देता है। पत्नी पूजा की थाली लिए खड़ी होती है और अदरअसल ये वीडियो इंस्टाग्राम पर @workshycouple नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो का कैप्शन है, “देरी के लिए सॉरी भगवान जी।” अब इस कैप्शन से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मामला पूजा से ज्यादा कॉमेडी का है। पने पति से बड़ी मासूमियत से पूछती है, “आरती याद है?” अब पत्नी का मतलब भगवान की आरती से होता है, लेकिन पति को लगता है कि वो किसी लड़की की बात कर रही है। और फिर जनाब जो जवाब देते हैं, वो सुनकर तो किसी की भी हंसी छूट जाए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pariniti Singh & Arpit Jain | Indian Couple Content Creators (@workshycouple)




जवाब देते ही फंस जाता है पति
पति मुस्कुराते हुए कहता है, “आरती? वही न कंजी सी आंखों वाली, गोरी सी, सुंदर सी।” बस फिर क्या था। पत्नी का चेहरा देखते ही बनता है। वो गुस्से से लाल हो जाती है और कहती है, “भगवान जी तो बाद में पूजे जाएंगे, पहले तुम्हें ही पूज देती हूं।” और अगले ही पल स्क्रीन पर ऐसे विजुअल्स आते हैं मानो पति की अच्छी-खासी पूजा-पाठ हो चुकी हो। यानी प्यार भरी पिटाई।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस मजेदार वीडियो को देखकर यूजर्स ठहाके लगा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में हर किसी ने अपनी-अपनी तरह से मजाक उड़ाया है। एक यूजर ने लिखा, “आरती तो बाद में होगी, पहले माता जी भगवान असुर का विनाश कर दें।” दूसरे ने लिखा, “चलो भाई, मिलते हैं अगले जनम में।” तीसरे ने चुटकी लेते हुए लिखा, “भाई किस हॉस्पिटल में मिलने आना है?” एक और यूजर ने कहा, “अब मिलेगा बेल्ट ट्रीटमेंट।” वहीं किसी ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “आरती हो गई, अब हवन और प्रसाद भी मिलेगा।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed