फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   While making a reel the girls made such a mistake at waterfall you will be shocked to see the video

Video: रील बनाने के चक्कर में झरने के बीच में लड़कियों ने कर दी ऐसी गलती, वीडियो देख हलक में अटक जाएगी जान

Mon, 16 Jun 2025 05:16 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 16 Jun 2025 05:16 PM IST
सार

इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कियां झरने के बीच में फिसलकर गिर जाती हैं। इस वीडियो के देखकर दर्शक भी एक पल के लिए डर जाते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
While making a reel the girls made such a mistake at waterfall you will be shocked to see the video
झरने के बीच में गिरी लड़कियां - फोटो : X/@PalsSkit

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया के इस दौर में रील्स और वीडियो बनाने की होड़ ने कई बार लोगों को जोखिम भरे कदम उठाने के लिए मजबूर किया है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कियां झरने के बीच में रील बनाने की कोशिश में फिसलकर गिर जाती हैं। यह वीडियो न केवल लोगों को हैरान कर रहा है, बल्कि यह भी चेतावनी दे रहा है कि सोशल मीडिया पर व्यूज पाने के लिए लोगों को खुद की सुरक्षा को ध्यान में रखना चाहिए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Viral Video: 'दीदी तेरा देवर दीवाना' गाने पर पति-पत्नी ने किया ऐसा गजब डांस, बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी हैं फेल
विज्ञापन


वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खूबसूरत झरने के ऊपरी हिस्से पर दो लड़कियां रील बनाने की कोशिश कर रही हैं। बहते पानी के बीच में पहले लड़की सावधानी से पत्थरों पर कदम रखते हुए झरने के बीच की ओर बढ़ती है। वहां का दृश्य बड़ा मनमोहक है, लेकिन खतरा भी उतना ही बड़ा है। जैसे ही लड़की एक पत्थर पर पैर रखती है, उसका संतुलन बिगड़ता है और वह फिसल कर गिर पड़ती है। राहत की बात यह है कि वह पास में ही गिरती है और गहरी खाई में गिरने से बच जाती है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। कुछ ही देर बाद दूसरी लड़की भी उसी पत्थर पर पैर रखती है, और वह भी फिसलकर गिर जाती है। सौभाग्य से वह भी खाई में गिरने से बच जाती है, और दोनों की जान सुरक्षित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें- Viral Video: ये लड़का तो निकला यमराज की बुआ का लड़का, झूले पर किया ऐसा खतरनाक स्टंट की लोगों के छूटे पसीने

लोगों की प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है, और लोग इसे देखकर हैरान रह गए हैं। कई यूजर्स ने इस घटना पर चिंता जताते हुए लिखा है कि सोशल मीडिया के लिए ऐसी खतरनाक जगहों पर रील बनाना जानलेवा हो सकता है। एक यूजर ने टिप्पणी की, "यह वीडियो देखकर दिल दहल गया। रील के चक्कर में अपनी जान को खतरे में क्यों डालना?" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "प्रकृति का मजा लेना अच्छा है, लेकिन खुद की सुरक्षा को नजरअंदाज करना समझदारी नहीं।" इस वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @PalsSkit नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 40 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed