{"_id":"68074a3d3b19ce8473083958","slug":"when-the-woman-refused-to-give-him-alms-the-man-entered-the-auto-and-misbehaved-with-her-video-viral-2025-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: भीख न देने पर शख्स ने ऑटो में घुसकर महिला के साथ की गलत हरकत, नहीं मिले पैसे तो लगा थूकने","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: भीख न देने पर शख्स ने ऑटो में घुसकर महिला के साथ की गलत हरकत, नहीं मिले पैसे तो लगा थूकने
Tue, 22 Apr 2025 01:21 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:21 PM IST
सार
Mumbai Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल यह घटना उस समय घटी जब एक महिला देर रात ऑटो से अपने घर लौट रही थी। रास्ते में एक अर्धनग्न और नशे में दिखाई देने वाला शख्स उसके ऑटो के करीब आया और परेशान करने लगा।
विज्ञापन
भीख देने से किया इनकार तो शख्स ने की बदतमीजी
- फोटो : इंस्टाग्राम @mumbaiinlast24hrs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई, जिसे मायानगरी और ग्लैमर के शहर के नाम से जाना जाता है देश का सबसे सुरक्षित मेट्रो शहरों में से एक माना जाता है। यहां ज्यादा क्राइम सुनने को नहीं मिलता है। हालांकि, उसी शहर से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। बांद्रा इलाके में हुई एक घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कहते हैं कि मुंंबई सोता नहीं है। ऐसे में महिलाएं रात में स्वतंत्र रूप से घूम सकती हैं, लेकिन जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो आपको भी जरूर हैरानी होगी और फिर से महिला सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल खड़ा होगा कि क्या वाकई आज भी मुंबई महिलाओं के लिए सुरक्षित है भी या नहीं। बहरहाल, आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल यह घटना उस समय घटी जब एक महिला देर रात ऑटो से अपने घर लौट रही थी। रास्ते में एक अर्धनग्न और नशे में दिखाई देने वाला शख्स उसके ऑटो के करीब आया और परेशान करने लगा। महिला ने बताया कि वह व्यक्ति पहले तो खाने के लिए कुछ मांग रहा था, लेकिन जब उसने उसे नजरअंदाज किया, तो उसकी हरकतें अचानक से बिगड़ गईं।
विज्ञापन
नशे में धुत शख्स ने महिला के साथ की बदत्तमीजी
महिला के इस वीडियो को एक पोस्ट के साथ सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बताया कि वह आदमी अचानक से चिल्लाने लगा और ऑटो में घुसने की कोशिश करते हुए उसकी जांघ पर हाथ रख दिया और गंदी बातें करने लगा। ये पूरी घटना इतनी तेजी से घटी कि महिला सन्न रह गई, लेकिन उसने साहस दिखाया और पूरी घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति सड़क पर शोर मचा रहा है, गाली दे रहा है और बार-बार थूक रहा है।
शख्स ने महिला को दी धमकी
महिला ने आगे बताया कि जब उसने उसे जवाब दिया, तो वह व्यक्ति और भी भड़क गया और बोल पड़ा, "अगर नहीं चाहती कि कोई छुए तो पूरे कपड़े पहन, ये भारत है, मैं जो चाहूं कर सकता हूं।" महिला को डर था कि वह व्यक्ति कहीं ऑटो में न चढ़ जाए या उसका पीछा न करने लगे। जैसे ही ट्रैफिक सिग्नल हरा हुआ, वह ऑटो तुरंत वहां से निकल गया और महिला सुरक्षित घर पहुंची।
लोगों का फूटा गुस्सा
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो गया और लोगों में गुस्से की लहर दौड़ गई। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने इस व्यवहार की कड़ी निंदा की और मुंबई पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। एक यूजर ने कहा, "ये बेहद शर्मनाक है," तो वहीं दूसरे ने लिखा, "ऐसे लोगों के लिए कानून में सख्त सजा होनी चाहिए।"

View this post on Instagram