{"_id":"684bc123444791a50109cbec","slug":"when-the-luggage-became-overweight-staff-demanded-more-money-the-woman-started-crying-video-viral-2025-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: सामान हुआ ओवरवेट तो स्टाफ ने मांगे ज्यादा पैसे, फर्श पर लोट-लोटकर रोने लगी महिला, खूब की नौटंकी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: सामान हुआ ओवरवेट तो स्टाफ ने मांगे ज्यादा पैसे, फर्श पर लोट-लोटकर रोने लगी महिला, खूब की नौटंकी
Fri, 13 Jun 2025 12:02 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:02 PM IST
सार
Viral Video: हाल ही में, ऐसी ही एक अजीबोगरीब घटना इटली के मिलान एयरपोर्ट पर सामने आई, जब एक चीनी महिला अपने सामान को लेकर विवाद में पड़ गई। मामला तब शुरू हुआ जब बोर्डिंग काउंटर पर स्टाफ ने महिला के कैरी-ऑन बैग का वजन तय सीमा से ज्यादा पाया।
विज्ञापन
महिला ने फर्श पर लेटकर खूब किया ड्रामा
- फोटो : इंस्टाग्राम @dailymail
विस्तार
हवाई सफर के दौरान यात्रियों को बैगेज नियमों का पालन करना बहुत ही जरूरी होता है। हर एयरलाइन अपने हिसाब से चेक-इन और कैरी-ऑन बैग के वजन की सीमा तय करती है। अगर किसी यात्री का सामान तय सीमा से अधिक हो जाए तो उसे या तो अतिरिक्त पैसे देना पड़ता है या फिर कुछ सामान हटाना पड़ता है। लेकिन कई बार यात्री इस बात का ख्याल नहीं रखते और एयरपोर्ट पर ही परेशानी में पड़ जाते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर हर कोई काफी हैरान है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, ऐसी ही एक अजीबोगरीब घटना इटली के मिलान एयरपोर्ट पर सामने आई, जब एक चीनी महिला अपने सामान को लेकर विवाद में पड़ गई। मामला तब शुरू हुआ जब बोर्डिंग काउंटर पर स्टाफ ने महिला के कैरी-ऑन बैग का वजन तय सीमा से ज्यादा पाया। इसके बाद स्टाफ ने महिला से कहा कि वह या तो ज्यादा चार्ज दे या बैग का कुछ सामान बाहर निकाले।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
फर्श पर ही महिला ने लेटना किया शुरू
स्टाफ की यह बात सुनते ही महिला का धैर्य जवाब दे गया। उसने गुस्से और निराशा में एयरपोर्ट पर ही फर्श पर लोटना शुरू कर दिया और जोर-जोर से रोने लगी। वह बार-बार हाथ-पैर पटक रही थी और बिल्कुल छोटे बच्चों जैसी हरकत कर रही थी। यह सीन मिलान मालपेंसा एयरपोर्ट पर देखने को मिला, जहां यह पूरा मामला बोर्डिंग एरिया में हुआ। घटना का वीडियो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट स्टाफ महिला को शांत करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वह काफी देर तक बेकाबू रही। बाद में जब वह थोड़ी शांत हुई तो उसे दूसरी फ्लाइट में बैठाया गया।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @DailyMail द्वारा पोस्ट किया गया, जिसके बाद इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ यूजर्स ने महिला की हरकत का मजाक उड़ाया तो कुछ ने उसके प्रति सहानुभूति दिखाई। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, "ऐसा ही नजारा मैंने अपनी 4 साल की बेटी के साथ देखा था।" वहीं किसी ने कमेंट किया, "यह बच्चों जैसा व्यवहार है।" एक और यूजर ने लिखा, "शायद महिला मानसिक तनाव से गुजर रही हो।" बता दें कि इस पूरे मामले ने यह साफ कर दिया कि हवाई यात्रा पर निकलने से पहले बैगेज नियमों की जानकारी और सामान का सही वजन माप लेना कितना जरूरी है, वरना एक छोटी सी चूक से यात्रा का अनुभव तनावपूर्ण बन सकता है।