फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   When the boy refused to accept dowry the girls father cancelled the wedding blaming the groom in Viral News

Viral News: लड़के ने दहेज लेने से किया मना तो लड़की के पिता ने कैंसिल कर दी शादी, दूल्हे में बताया खोट

Fri, 03 Oct 2025 02:50 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 03 Oct 2025 02:50 PM IST
सार

Viral News: एक रेडिट यूजर ने बताया कि उसका चचेरा भाई, जो 27 साल का है, अच्छी कमाई करता है और एक संपन्न परिवार से जुड़ा हुआ है। उसके माता-पिता के पास रियल एस्टेट, रेस्तरां और पब का कारोबार है। इसके अलावा उनके पास पैतृक संपत्ति भी है और वह खुद महंगी कार का मालिक है।

विज्ञापन
When the boy refused to accept dowry the girls father cancelled the wedding blaming the groom in Viral News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
loader

विस्तार

भारतीय शादियों में दहेज का मुद्दा हमेशा से चर्चा में रहा है। कई बार दूल्हे और उसके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के बावजूद भी दुल्हन के परिवार से उपहार और संपत्ति की उम्मीद की जाती है। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबको चौंका दिया। यह घटना एक रेडिट उपयोगकर्ता ने अपने अनुभव के तौर पर साझा की। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह घटना
एक रेडिट यूजर ने बताया कि उसका चचेरा भाई, जो 27 साल का है, अच्छी कमाई करता है और एक संपन्न परिवार से जुड़ा हुआ है। उसके माता-पिता के पास रियल एस्टेट, रेस्तरां और पब का कारोबार है। इसके अलावा उनके पास पैतृक संपत्ति भी है और वह खुद महंगी कार का मालिक है। मतलब किसी भी लिहाज से यह लड़का फाइनेंशियली रूप से बहुत मजबूत स्थिति में है। इस लड़के की शादी अरेंज मैरिज के जरिए तय की जा रही थी। उसे एक लड़की पसंद आई जो पढ़ाई में अच्छी, करियर-ओरिएंटेड और अच्छे पारिवारिक मूल्यों वाली थी। सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन असली समस्या तब शुरू हुई जब दहेज की बात सामने आई।
विज्ञापन


लड़के ने दहेज लेने से किया इनकार
लड़की के पिता ने बातचीत के दौरान सीधे दूल्हे से पूछा कि उसे कितना दहेज चाहिए। इस पर लड़के ने साफ कह दिया कि उसे कुछ भी नहीं चाहिए। लेकिन लड़की के पिता इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने जोर देकर कहा कि कम से कम कुछ तो लेना चाहिए, जैसे रेंज रोवर कार या एक डुप्लेक्स फ्लैट। बार-बार आग्रह करने के बावजूद लड़का अपने फैसले पर अड़ा रहा और उसने बार-बार दहेज लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की के पिता ने कैंसिल की शादी
आखिरकार लड़की के पिता ने उसकी इस सोच को ही दोष मान लिया। उनका तर्क था कि अगर कोई लड़का दहेज नहीं ले रहा तो जरूर उसमें कोई कमी होगी। उन्होंने एक अजीब-सा उदाहरण भी दिया। उनकी नजर में यह मामला ठीक वैसा ही था जैसे लोग साधारण फोन छोड़कर महंगे आई फोन खरीदना पसंद करते हैं क्योंकि महंगी चीजें अपनी कीमत साबित करती हैं। उनका कहना था कि एक उच्च मूल्य वाला व्यक्ति अपनी कीमत जानता है।


मामले पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। कई उपयोगकर्ताओं ने अलग-अलग राय रखी। किसी ने कहा कि अक्सर दहेज को सौदेबाजी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। अमीर परिवार कई बार अपनी हैसियत दिखाने के लिए भी दहेज देने की जिद करते हैं। एक दूसरे यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा कि लड़के को उल्टा जवाब देना चाहिए था, “अगर आप लड़की को परफेक्ट मानते हैं तो फिर दहेज क्यों दे रहे हैं? क्या उसमें कोई कमी है जिसे छुपाने के लिए आप पैसे और उपहार देना चाहते हैं?”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed