फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   When the bike got punctured man looked at the tyre and found a gold ring Video goes Viral on Internet

Viral Video: पंक्चर हुई बाइक तो शख्स ने देखा टायर, उसमें से फंसी निकली सोने की अंगूठी, लोग बोले- लॉटरी लग गई

Tue, 28 Oct 2025 04:55 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 28 Oct 2025 04:55 PM IST
सार

Viral Video: दरअसल वीडियो की शुरुआत में एक शख्स अपनी बाइक के पास खड़ा नजर आता है, उसकी बाइक का टायर पंक्चर हो चुका होता है। वह नीचे झुककर ध्यान से टायर को देखने लगता है ताकि पता चल सके कि आखिर पंचर किस वजह से हुआ।

विज्ञापन
When the bike got punctured man looked at the tyre and found a gold ring Video goes Viral on Internet
टायर में फंसी सोने की अंगूठी - फोटो : एक्स@Rubelalikhan0

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। कुछ वीडियो हंसाते हैं तो कुछ सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही मजेदार वीडियो छाया हुआ है, जिसमें एक शख्स की बाइक पंक्चर हो जाती है, लेकिन जब वह वजह जानता है तो खुद अपनी हंसी नहीं रोक पाता। यह वीडियो इतना दिलचस्प है कि जिसने भी देखा वह मुस्कुराए बिना नहीं रह पाया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल वीडियो की शुरुआत में एक शख्स अपनी बाइक के पास खड़ा नजर आता है, उसकी बाइक का टायर पंक्चर हो चुका होता है। वह नीचे झुककर ध्यान से टायर को देखने लगता है ताकि पता चल सके कि आखिर पंक्चर किस वजह से हुआ, उसे लगता है कि शायद हमेशा की तरह कोई कील या कांच का टुकड़ा टायर में घुस गया होगा, लेकिन जब वह टायर से फंसी चीज को निकालने की कोशिश करता है तो जो चीज उसके हाथ लगती है, उसे देखकर वह हैरान रह जाता है।
विज्ञापन

 


टायर में फंसी सोने की अंगूठी
टायर में कील या कांच नहीं, बल्कि एक सोने की चमचमाती अंगूठी फंसी होती है। कुछ पल के लिए वह समझ ही नहीं पाता कि आखिर यह कैसे हुआ फिर वह अंगूठी को निकालकर कैमरे की तरफ दिखाता है और खुद भी हंसने लगता है। यह नजारा देखने वाले हर व्यक्ति के चेहरे पर भी हंसी ला देता है। वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने उस पर मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए। किसी यूजर ने लिखा, "भाई की तो किस्मत पंक्चर में भी चमक गई।" तो किसी ने मजाक में कहा, "ऐसे पंक्चर हर किसी को नहीं मिलते।" वहीं एक यूजर ने लिखा, "अगर हर बार टायर ऐसे पंक्चर होंगे तो मैं तो रोज पंक्चर करवाऊंगा।"

वीडियो पर लोगों ने जताया शक
हालांकि, कुछ लोगों को वीडियो पर यकीन नहीं हुआ, उन्होंने शक जताया कि हो सकता है अंगूठी असली न हो और यह वीडियो सिर्फ मजाक के लिए बनाया गया हो फिर भी ज्यादातर लोगों ने इस अनोखी घटना का खूब आनंद लिया। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और लगातार शेयर भी कर रहे हैं, जिसने भी इसे देखा वह या तो हंस पड़ा या फिर बोला, "किस्मत हो तो ऐसी"। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियो कहां का है, लेकिन इतना जरूर है कि इस वीडियो ने सभी का ध्यान खींच लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed