फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   When a user asked Should I cancel my plan to go to Kashmir people gave him advice Post goes viral

Viral Post: क्या मैं कश्मीर जाने का प्लान कैंसिल कर दूं? यूजर ने किया यह सवाल तो लोगों ने दे डाली सलाह

Thu, 24 Apr 2025 09:39 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 24 Apr 2025 09:39 AM IST
सार

Kashmir Incident: कई लोग अब कश्मीर की यात्रा को लेकर चिंतित हो गए हैं। इस बीच इंटरनेट पर एक पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स अपनी कश्मीर की यात्रा के बारे में लोगों से पूछता है और यूजर्स उसे तरह- तरह की नसीहत भी दे डालते हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
When a user asked Should I cancel my plan to go to Kashmir people gave him advice Post goes viral
कश्मीर जा रहे शख्स ने पूछा ये सवाल - फोटो : freepik.com and Reddit

विस्तार

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए एक आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस हमले में 26 से ज्यादा लोगों की जान चली गई, जिनमें ज्यादातर टूरिस्ट थे। सभी लोग छुट्टियां मनाने पहलगाम गए थे, तभी आतंकियों ने अचानक हमला कर दिया। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह तुरंत दिल्ली से श्रीनगर रवाना हो गए। सरकार ने कहा है कि अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर लोग इस हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं। कई लोग अब कश्मीर की यात्रा को लेकर चिंतित हो गए हैं। इस बीच इंटरनेट पर एक पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स अपनी कश्मीर की यात्रा के बारे में लोगों से पूछता है और यूजर्स उसे तरह- तरह की नसीहत भी दे डालते हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
हाल ही में, रेडिट पर एक यूजर ने सवाल किया "अब कश्मीर जाना ठीक रहेगा?"  बता दें कि रेडिट वेबसाइट पर एक यूजर, @Fun_Technician_5404 ने पोस्ट किया कि उन्होंने 9 से 15 मई के बीच कश्मीर जाने की योजना बनाई थी। वे अपने परिवार के साथ सोनमर्ग, गुलमर्ग, पहलगाम, धूड़पटरी और श्रीनगर घूमने का प्लान बना चुके थे। लेकिन इस हमले के बाद वो डर गए हैं और सोच रहे हैं कि क्या ट्रिप कैंसल कर देनी चाहिए।
विज्ञापन




यूजर ने पूछा यह सवाल
यूजर ने सवाल करते हुए लिखा, "मुझे डर लग रहा है, क्योंकि इस बार हमला खास तौर पर टूरिस्टों पर हुआ है। अब मैं बहुत परेशान हूं और समझ नहीं पा रहा कि क्या करूं।" उनकी इस पोस्ट पर 130 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया और 150 से अधिक ने कमेंट करके अपनी राय दी। वहीं, कई लोगों ने यह भी हैरानी जताई कि आखिर अभी तक यूजर ने अपनी टिकट क्यों नहीं कैंसिल कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने शख्स को दी यह सलाह
एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा, "भाई, अभी ट्रिप मत करो। अगर तुम डरे हुए हो, तो तुम घूमने का मजा नहीं ले पाओगे। यात्रा का मतलब होता है शांति और खुशी, और अगर वो नहीं है, तो पैसे और समय दोनों बर्बाद होंगे।" दूसरे यूजर ने लिखा, "भाई अभी वहां माहौल ठीक नहीं है। अपना प्लान कैंसिल कर सकते हो। सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है।" वहीं एक और यूजर ने लिखा, "भाई, अभी भी यह सवाल पूछने की जरूरत है। लोगों ने अपनों को खोया है तो आप बिल्कुल भी रिस्क मत लो।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed