फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   When a girl did not get a seat in a metro packed with people she took out a tub from a sack Video goes viral

Viral Video: लोगों से खचाखच भरी मेट्रो में लड़की को नहीं मिली सीट, तो बोरे से टब निकालकर किया ऐसा काम

Fri, 18 Apr 2025 10:51 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 18 Apr 2025 10:51 AM IST
सार

Metro Viral Video: हाल ही में, एक लड़की टब लेकर मेट्रो में घुसती है और लोगों से खचाखच भरी मेट्रो में उसे सीट नहीं मिलती है तो वह कुछ ऐसा करती है, जिसे देखकर हर कई लड़की की तारीफ कर रहा है। आइए जानते हैं की वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन
When a girl did not get a seat in a metro packed with people she took out a tub from a sack Video goes viral
मेट्रो में टब लेकर बैठ हई लड़की - फोटो : एक्स@Rawat_1199

विस्तार

दिल्ली मेट्रो न सिर्फ आपको अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाती है, बल्कि जब आप एक बार मेट्रो में बैठ गए तो आपके भरपूर मनोरंजन की गारंटी होती है। सोशल मीडिया पर आए दिन दिल्ली मेट्रो की कई रील्स और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहते हैं। कई बार लोग मेट्रो में डांस करते हुए नजर आते हैं तो कभी किसी की तीखी बहस भी हो जाती है। हालांकि, आज हम आपको जिस वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, वह न तो किसी डांस के बारे में हैं और न ही किसी क्लेश को लेकर है। हाल ही में, एक लड़की टब लेकर मेट्रो में घुसती है और लोगों से खचाखच भरी मेट्रो में उसे सीट नहीं मिलती है तो वह कुछ ऐसा करती है, जिसे देखकर हर कई लड़की की तारीफ कर रहा है। आइए जानते हैं की वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


लड़की के जुगाड़ की सब कर रहे तारीफ
हाल ही में, दिल्ली मेट्रो में एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जो न तो किसी झगड़े से जुड़ा है और न ही डांस से, लेकिन फिर भी लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा है। इस बार एक लड़की मेट्रो में टब लेकर चढ़ गई, और उसकी हरकतों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कुछ दिन पहले ही मेट्रो में दो लड़कों के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला था। दोनों ने अपनी शर्ट उतार दी थी और एक-दूसरे को कमॉन-कमॉन कहकर भिड़ने की चुनौती दे रहे थे। उस घटना पर लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराज़गी जताई थी और मेट्रो प्रशासन से सख्त एक्शन की मांग की थी। लेकिन इस बार ऐसा कोई विवाद नहीं हुआ। बल्कि इस बार जो हुआ, वो कुछ हटकर था।


लड़की के दिमाग की कर रहे हैं खूब सराहना
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की को देखा जा सकता है जो काले कपड़ों में नजर आ रही है और मेट्रो में सफेद बोरी के साथ आती है। इस बोरी में एक प्लास्टिक का टब रखा होता है। लड़की उस टब को बाहर निकालती है और फिर उसी पर बैठ जाती है। ऐसा करते ही आस-पास के यात्री उसे देखकर हंस पड़ते हैं और दिलचस्प बात यह है कि इन सभी रिएक्शंस को कैमरे में कैद कर लिया जाता है, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि यह एक पहले से प्लान किया गया वीडियो है।

वीडियो पर लोगों ने दी जबरदस्त प्रतिक्रिया
इस वीडियो को X (पहले ट्विटर) पर @Rawat_1199 नामक यूजर ने शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “वाह क्या दिमाग लगाया है।” वीडियो को अब तक छह लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 800 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और 70 से ज्यादा लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे चुके हैं। लोग इस वीडियो पर जबरदस्त प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने DMRC को टैग करते हुए लिखा, “आपके नियमों के मुताबिक मेट्रो में फर्श पर बैठना मना है, कृपया इस पर कार्रवाई करें।” किसी और ने लिखा, “दिमाग तो वाकई कमाल का है।” एक और यूजर ने मजाक में लिखा, “अब तो इंट्रोवर्ट्स सोशल मीडिया से ब्रेक लेने लगे हैं।” वहीं एक यूजर ने सराहना करते हुए लिखा, “जुगाड़ तो शानदार निकाला है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed