{"_id":"69985f67d58fa2d7da0dc52d","slug":"what-if-donald-trump-were-born-in-india-china-russia-ai-shows-viral-looks-2026-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: भारत में पैदा होते तो कैसे दिखते डोनाल्ड ट्रंप? AI ने अमेरिकी राष्ट्रपति का किया ग्लोबल मेकओवर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Donald Trump: भारत में पैदा होते तो कैसे दिखते डोनाल्ड ट्रंप? AI ने अमेरिकी राष्ट्रपति का किया ग्लोबल मेकओवर
Fri, 20 Feb 2026 06:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Fri, 20 Feb 2026 06:49 PM IST
सार
Donald Trump: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें एआई की मदद से दिखाया गया है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के विभिन्न देशों में पैदा हुए होते तो वे कैसे दिखते।
विज्ञापन
भारत में पैदा होते तो कैसे दिखते डोनाल्ड ट्रंप?
- फोटो : Instagram
विस्तार
Donald Trump: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लोगों की जिंदगी के साथ उनकी कल्पनाओं की भी उड़ा दे रहा है। सोशल मीडिया आपने कई एआई(AI) वीडियो देखे होंगे, जिन्हें देखने के बाद अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है। अब इस एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इसमें दिखाया गया है कि अगर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत में पैदा होते तो उनका चेहरा कैसा होता। वीडियो में ट्रंप का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। इसके अलावा दुनिया के कई देशों में ट्रंप के चेहरे की कल्पना भी की गई है।
विज्ञापन
वीडियो में AI की मदद से ट्रंप के चेहरे को भारतीय लुक के मुताबिक बनाया गया है। इसमें ट्रंप एक बिल्कुल नई पहचान के साथ नजर आ रहे हैं। एआई ने उनके कपड़ों से लेकर पूरे लुक तक को भारतीय शैली में बदल दिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कई लोगों ने इस मजेदार बताया है। कुछ लोगों का कहना है कि यह एआई की क्षमता का अनोखा उदाहरण है। कई लोगों ने यह भी कहा है कि ट्रंप का भारतीय अवतार असल रूप से ज्यादा आकर्षक है।
विज्ञापन
Alien News: क्या है एलियन को लेकर अमेरिका का प्लान और एरिया 51 का रहस्य? ट्रंप ने दिए हर राज को खोलने के आदेश
View this post on Instagram
Alien News: क्या है एलियन को लेकर अमेरिका का प्लान और एरिया 51 का रहस्य? ट्रंप ने दिए हर राज को खोलने के आदेश
वीडियो में भारत से लेकर तुर्किये तक कई देशों के हिसाब से ट्रंप का सांस्कृतिक मेकओवर किया गया है। हर वर्जन में चेहरे, पोशाक और बैकग्राउंड को उस देश की पहचान के अनुरूप तैयार किया गया है जिससे ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Desi Jugaad Video: शख्स ने बिना आग और चूल्हे के बनाई रोटी, वीडियो देखकर बोले लोग- अमेरिका ने भी मान ली हार
17 फरवरी को वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था और अभी तक लाखों लोग वीडियो देख चुके हैं और इस अपीन प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग अन्य देशों में भी ट्रंप के रूप की कल्पना कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर नई बहस भी छिड़ गई है कि एआई भविष्य में पहचान और छवियों को किस हद तक बदल सकता है।