ये हैं भारत के 10 सबसे अमीर भिखारी, कमाई जानकर आपके उड़ जाएंगे होश
आप जिनको चिल्लर (एक या दो रुपए) देते हैं उनसे जुड़ी ये खबर आपको चौका देगी। देश के लगभग हर चैराहे और रोड पर आपको भीख मांगते कई भिखारी नजर आते है, जिन्हें आप शायद रहम करके कुछ रूपए दान में दे देते हैं। लेकिन जरा सोचिए, कि आप जिस भिखारी को सिक्कों की भीख देते हैं, वह दरअसल एक करोड़पति निकल आए तो, आपके चेहरे का भाव देखने लायक होगा।
आज हम आपको जिन भिखारियों के बारे में बताने जा रहे हैं, वे दरअसल भारत के सबसे अमीर भिखारियों में शामिल हैं पर शायद ही उनके बारे में आपको कुछ पता हो। ये भिखारी सुविधा-सम्पन्न हैं, उनके बच्चे बड़े-बड़े कॉन्वेन्ट स्कूलों में पढ़ते हैं, उनके पास अपना खुद का बड़ा बिजनेस भी है, दुकानें हैं और करोड़ों का बैंक बैलेन्स है, इसके बावजूद भी भीख मांगना इनका पेशा है। आप भी जानिए भारत के खास और नौ करोड़पति भिखारियों के बारे में।
भिखारी भरत जैन, कमाई 65 हजार प्रति माह
भनाभन अंग्रेजी बोलने वाले 49 साल के भिखारी भरत जैन को जानिए। जनाब रोजाना 8 से 10 घंटे मुंबई के परेल पर भीख मांगते है और महीने के करीब 65 हजार रुपए कमा लेते हैं, जो कि वहां के मुख्यमंत्री की पगार से भी अधिक है। है न होश उड़ाने वाली बात, तो और सुनिए इनके पास खुद के 70-70 लाख के दो फ्लैट भी हैं। भरत भांडुप इलाके में एक जूस की दुकान के मालिक भी हैं, इसी जगह पर इनकी एक और दुकान है। इन दोनों दुकानों से भरत को 10 हजार रुपए महीने का किराया मिलता है। भरत के परिवार में उनके पिता और बीवी बच्चे हैं। भरत हिन्दुस्तान के सबसे अमीर भिखारी हैं, फिर भी अगर ये परेल पर भीख मांगते दिख जाएं तो हैरान मत होइएगा।
पटना के भिखारी पप्पू कुमार, बैंक बैलेंस 1 करोड़ से भी ऊपर
फैशनेबल तरीके से भीख मांगते हैं मासु
यह साहब फिल्म स्टूडियो में कपड़े बदल कर ऑटो से भीख मांगने वाली जगह पर पहुंचते हैं। मासु भी मुंबई के परेल से ताल्लुक रखते हैं। वहां उनका खुद का 1 कमरे का फ्लैट है। साथ ही 30 लाख रुपए की अन्य संपत्ति के साथ लगभग 30 लाख तक की संपत्ति है। परिवार वालों के समझाने के बाद भी ये अपने फैशनेबल तरीके से भीख मांगना नही छोड़ते।
खुद के फ्लैट में भाई के साथ मजे से रहते हैं भिखारी कृष्ण कुमार गीते
नल्लोसपूरा में रहने वाला कृष्ण कुमार गीते अपने भाई के साथ अपने खुद के फ्लैट में मजे से रहता है। वह दिन में 8 से 10 घंटे भीख मांगता है और महिने में 10 से 15 हजार कमा लेता है। इसके अलावा कृष्ण कुमार के पास बैंक में लाखों पैसा जमा है।
विदेश यात्रा कर चुकी हैं भिखारी सार्वितीया देवी
संभाजी काले रोज कमाते हैं 1500 रुपए
परिवार मना करता है फिर भी हाजी भीख ही मांगते हैं
खम्मम की रामबाई ने आजतक नहीं बताई अपनी सम्पत्ति
क्रेडिट कार्ड रखती हैं सबसे बुजुर्ग भिखारी लक्ष्मी दास
लक्ष्मी दास को सबसे बुजुर्ग भिखारी माना जाता है। लक्ष्मी 1964 में 16 साल की उम्र से ही भीख मांग रही हैं। लक्ष्मी दास को पोलियो है और इन्होंने भीख मांग-मांग कर मोटा बैंक बैलेंस बना लिया है। अभी हाल ही में उन्हें बैंक का क्रेडिट कार्ड मिला है, है न कमाल।