इस बच्चे के मुंह से निकाले गए 325 छर्रे, हिम्मत हो तो ही देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं बच्चों के सामने गन जैसी चीजें नहीं रखनी चाहिए। खेल-खेल में क्या हो जाए किसी को पता नहीं होता। अब इसी दुर्घटना को लें।
डेली मेल के मुताबिक चीन के सिचुआन प्रांत में छह साल एक बच्चा अपने भाई के साथ खेल रहा था। छह साल का यांग यांग घर में ही पड़ी शॉटगन से खेलने लगा।
बच्चों ने सोचा कि ये कोई पिस्तौल नहीं बल्कि खिलौना है। वो असल में शॉटगन थी जो लोडेड थी। अब यांग के भाई ने गोली उसके मुंह पर ही चला दी।
निकाली 325 गोलियां
जब बच्चे के मुंह पर गोली चली तो उसके गाल का बांए हिस्सा पूरी तरह से छलनी हो चुका था। एक दो नहीं बल्कि यांग के मुंह में 325 शॉटगन की छोटी-छोटी छर्रे जा धंसी थी।
वो इसी हालत में दौड़ते हुए गार्डेन से होते हुए घर के अंदर पहुंचा। बच्चे की ऐसी हालत देखकर उसके परिवार के लोगों ने फौरन अस्पलात का रूख किया।
सर्जनों ने बच्चे के मुंह से 325 गोलियां बाहर निकालीं। हर छर्रा 2 मिलिमीटर तक लंबी थीं। यांग को बचा लिया गया। पर उसके चेहरे का हाल बुरा होकर ही रहा।