ओएमजी! ऐसी बॉडी पियरसिंग यकीनन नहीं देखी होगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो की खबर के मुताबिक 23 साल के जर्मन मॉडल मिगलर को तभी से अपने साथ कुछ अलग करने का मन था जब वो महज 13 साल का था।
अपने आप को हटकर दिखाने और खुद भी अलग महसूस करने के लिए उसने अपने ही गालों पर बड़े-बड़े गढ्ढे बनवा लिए हैं।
हैरानी की बात ये है कि आपने इस अनोखे स्टाइल को अंजाम खुद ही दिया है। उसने अपने ये बड़े गढ्ढे खुद ही बनाए हैं।
पीठ को भी नहीं छोड़ा
मिगलर के मुताबिक उन्हें अपनी अलग तरह की बॉडी आर्ट को एक दर्जा और ऊपर पहुंचाना था।
इसलिए फिर उसने अपने बाकी चेहरे को तो छेदा ही साथ ही साथ छाती पर भी बड़े छेद बनाए जिससे रेजर जैसी चीज आराम से आर पार हो सकती है।
उसका कहना है कि उसके गालों के छेद अभी बस 36 मिलीमीटर के हैं। वो उन्हें तब तक बढ़ाता रहेगा जब तक वो 40 मिलीमीटर के न हो जाएं।
नहीं कोई मतलब
लड़के का कहना है कि जो भी उसका ये बॉडी आर्ट देखता है, हैरान रह जाता है।
उसने ये बात भी मानी की ज्यादातर लोगों को इससे तकलीफ होती है और लोग उसे गलत मानते हैं।
लेकिन उसे इन सब चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता और वो आगे इन्हें ऐसा ही रूप देने की और कवायद करता रहेगा।
अंडरवियर में 17 लाख छिपाकर ले जाती मिली युवती