{"_id":"5ad345784f1c1b9e098b4b6a","slug":"women-are-not-allowed-to-entered-in-this-temple-with-loose-hair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस मंदिर में पुरुषों के लिए लागू है ये ड्रेस कोड और महिलाओं की एंट्री एक शर्त पर वरना बैन","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
इस मंदिर में पुरुषों के लिए लागू है ये ड्रेस कोड और महिलाओं की एंट्री एक शर्त पर वरना बैन
Mon, 16 Apr 2018 08:00 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 16 Apr 2018 08:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sri Rajarajeshwari Temple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अब तक आपने कई बार मंदिर में एंट्री के लिए महिलाओं के ड्रेस कोड के बारे में पढ़ा और सुना होगा। पर अब बंगलूरू के एक मंदिर में एंट्री के लिए महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए भी ड्रेस कोड तय किया है। यहां बिना ड्रेस कोड के किसी का भी जाना या पूजा करना सख्त मना है।
2 of 5
temple dress code
बेंगलुरु के राजराजेश्वरी मंदिर में जाने के लिए महिलाओं और पुरुषों दोनों को मंदिर द्वारा जारी किए गये नियम को फॉलो करना पड़ता है। हाल ही में राजराजेश्वरी मंदिर ने वहां आने वाले पर्यटकों या भक्तों के लिए ड्रेस कोड जारी किया है। उन्होंने पुरुषों और महिलाओं के लिए बनाए इन नियमों को एक नोटिस बोर्ड पर लगा दिया है।
3 of 5
Sri Rajarajeshwari Temple
मंदिर द्वारा जारी किए गये नियमों के अनुसार, मंदिर में किसी भी पुरुष को जींस पहनकर प्रवेश नहीं मिलेगा। वह सिर्फ धोती या पेंट पहनकर ही मंदिर के अंदर एंट्री कर सकते हैं। पुरुषों के साथ-साथ इस मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के लिए भी शर्त रखी गई है कि कोई भी महिला खुले बालों में अंदर नहीं आ सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sri Rajarajeshwari Temple
आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ खुले बाल ही नहीं महिलाओं को पोनीटेल में भी मंदिर के अंदर एंट्री नहीं मिलेगी। इसके अलावा स्लीवलेस टॉप, जींस और मिनी स्कर्ट्स पहनी महिलाओं को भी मंदिर में जाने की इजाजत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 5
temple dress code
इतना ही नहीं, इस मंदिर में 18 साल की बच्चियों को भी फुल लेंथ ड्रैस या गाऊन डालकर ही अंदर आना होगा। मंदिर में महिलाओं को सिर्फ साड़ी या चूड़ीदार सलवार-कुर्ती के साथ दुपट्टा ओढ़ने पर ही अंदर जाने की इजाजत होगी। मंदिर की ओर से कहा गया है कि संस्कृति के पालन के लिए ये कदम उठाया गया है और ये कोई नई बात नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।