फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   Woman, 23, becomes so sick of landlords that she gives up her rented flat to live on a TRAIN

गजब! इस लड़की ने ट्रेन को ही बना डाला अपना घर

Tue, 25 Aug 2015 11:27 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 25 Aug 2015 11:27 AM IST
विज्ञापन
Woman, 23, becomes so sick of landlords that she gives up her rented flat to live on a TRAIN

जर्मनी के स्टटगार्ट की लियोनी मुलर अपने मकान मालिक के बर्ताव से इतनी परेशान हो गई कि उसने एक अजीब फैसला कर डाला। हलांकि ये फैसला उसके फायदे का साबित हो रहा है। लियोनी ने फ्लैट की जगह ट्रेन को ही अपना आशियाना बना लिया है।

विज्ञापन


लियोनी हर महीने 240 पाउंड यानी करीब पच्चीस हजार रुपए का ट्रेन का मासिक पास बनवाती है। इससे वो हर वक्त ट्रेन में रह पाती है। लियोनी की मानें तो ट्रेन में रहना उसे फ्लैट में रहने से सस्ता पड़ रहा है।
विज्ञापन


फ्लैट के किराए के लिए जहां उसे 290 पाउंड यानी करीब तीस हजार रुपए खर्च करने पड़ते थे। ट्रेन में ये काम पांच हजार रुपए कम में ही हो जाता है। ऊपर से मकान मालिक के ताने भी नहीं सुनने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टियों का अहसास कराता है ट्रेन में रहना

Woman, 23, becomes so sick of landlords that she gives up her rented flat to live on a TRAIN

लियोनी अपने कपड़े, लेपटॉप, मोबाइल, समेत बारड्रोव का हर सामान अपने साथ लेकर चलती है। ट्रेन या स्टेशन के बाथरूम में नहाने-धोने का काम चल जाता है। वाकी वक्त ट्रेन के सफर या कॉलेज में पढ़ने या फिर दोस्तों-रिश्तेदारों से मिलने में कट जाता है।

लियोनी के मुताबिक ट्रेन में रहना उसे ऐसा अहसास कराता है मानो वो छुट्टियां बिता रहे हों। लियोनी कहती है कि कुछ छोटी-मोटी दिक्कतें जरूर आती हैं, जैसे कि ज्यातर आपको बैठकर सोने में दिक्कत हो सकती है। लेकिन ये इस तरह रहने में मिलने वाले रोमांच के आगे कोई भी दिक्कत टिक नहीं पाती है।

ब्लॉग लिखने की मिली प्रेरणा

Woman, 23, becomes so sick of landlords that she gives up her rented flat to live on a TRAIN

लियोनी ने जब ट्रेन में रहना शुरू किया तो अपना अनुभव दूसरों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने ब्लॉग लिखना शुरू कर दिया। लियोनी के ब्लॉग का नाम है व्हेयरएवर यू गो देयर यू आर डॉक्युमेंटिंग हर जर्नी।

लियोनी कहती हैं कि लोगों को हमेशा अपनी आदतें पकड़कर नहीं बैठना चाहिए, मौका मिले तो कुछ दूसरी आदतों को अपना लेना चाहिए, जैसा कि मैंने किया है।खास बात ये भी है कि ट्रेन के सफर ने कोलोन में रहने वाले प्रेमी से लियोनी की मुलाकात आसान कर दी है।

पहले लियोनी अपने प्रेमी से काफी दिनों में मिल पाती थी। लेकिन जब से ट्रेन में रहने लगी है तब से अक्सर उसकी मुलाकात उसके प्रेमी से हो जाती है। इसके अलावा घुमक्कड़ी का लुत्फ मिलता है वो अलग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed