फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एनर्जी ड्रिंक पीते ही शरीर का हुआ ऐसा हाल, काटना पड़ा सिर, अब ऐसे काट रहा है जिंदगी

Wed, 07 Feb 2018 08:30 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Feb 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
Wife shares touching story of husband who gets hole in skull after overdrinking energy drinks
brain hamrage
कई घंटों तक लगातार काम करने के बाद थकावट होना सामान्‍य सी बात है। अक्सर हम खुद को पल भर में तरोताजा और थकान दूर करने के लिए बाजार में बिकने वाली एनर्जी ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं। अगर आप भी एनर्जी ड्रिंक लेना पसंद करते हैं और आपने इसकी आदत बना ली है तो सावधान हो जाइए, क्योंकि किसी भी चीज की अति बुरी होती है। कुछ ऐसा ही अमेरिका के एक शख्स ऑस्टिन के साथ हुआ। ऑस्टिन को एनर्जी ड्रिंक पीने की बहुत गंदी लत लग गई थी। इस लत की वजह से ऑस्टिन को ब्रेन हैमरेज हो गया और इलाज के दौरान उसके सिर का एक हिस्सा तक निकालना पड़ा। 
Wife shares touching story of husband who gets hole in skull after overdrinking energy drinks
brain hamrage
एनर्जी ड्रिंक का सेवन करने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए ऑस्टिन की पत्नी ब्रिएना ने अपनी कहानी फेसबुक पर पोस्ट कर शेयर की है। उनका यह पोस्ट बहुत वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया है कि किस तरह उसके पति की एनर्जी ड्रिंक पीने की आदत उसके लिए जानलेवा साबित हुई। 
Wife shares touching story of husband who gets hole in skull after overdrinking energy drinks
brain hamrage
डॉक्टर्स ने बताया कि अधिक मात्रा में एनर्जी ड्रिंक्स पीने से ऑस्टिन को ब्रेन हैमरेज हुआ है। जिस समय ऑस्टिन जिंदगी मौत की लड़ाई लड़ रहे थे ब्रिएना उस समय 9 महीने की गर्भवती थीं। ऑस्टिन का 5 घंटे तक ऑपरेशन चला। ऑपरेशन के बाद जब ब्रिएना उनसे मिलने कमरे के अंदर गईं तो वहां उन्होंने देखा कि ऑस्टिन के सिर के आगे होल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Wife shares touching story of husband who gets hole in skull after overdrinking energy drinks
brain hamrage
ऑस्टिन के ऑपरेशन होने के बाद ब्रिएन 2 हफ्तों बाद तक उसके साथ हॉस्पिटल में रहीं। ब्रिएना के लिए यह समय बहुत परेशानियों भरा था, लेकिन उसने कभी हार नहीं मानी। इसके कुछ दिनों बाद ब्रिएना ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया और उस समय भी ऑस्टिन होश में नहीं थे, वह कोमा में थे । बेटे के जन्म होने के दो महीने बाद ऑस्टिन को होश आया तब वह अपने बेटे से मिले। आज ऑस्टिन बिलकुल ठीक हैं और अपने परिवार के साथ अच्छे से रह रहे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed