{"_id":"59bb7ae44f1c1bb0688b4b22","slug":"watch-punjab-farmer-gaggi-bansra-doing-stunt-with-tractor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इतने भारी ट्रैक्टर के साथ गजब के स्टंट करता है यह किसान, बन गया सोशल मीडिया का हीरो","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
इतने भारी ट्रैक्टर के साथ गजब के स्टंट करता है यह किसान, बन गया सोशल मीडिया का हीरो
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
आखिर कैसे कर लेता है यह ऐसे स्टंट!
- फोटो : Caters News Agency
पंजाब का यह किसान सोशल मीडिया का हीरो बन चुका है। 1 टन के ट्रैक्टर के साथ ये ऐसे हैरतअंगेज कारनामे करता है कि अब अंतर्राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों का भी हिस्सा बन चुका है।
विज्ञापन
पिछले चार सालों की मेहनत का नतीजा है ये
- फोटो : Caters News Agency
'मिरर' में छपी खबर के अनुसार, 21 साल के गग्गी बांसरा पिछले चार सालों से स्टंट कर रहे हैं। आर्थिक कारणों से वह बाइक खरीद न पाए इसलिए ट्रैक्टर से ही कारनामे करने शुरू कर दिये। 'वीली' जैसे करतब बाइक पर करना खतरनाक और मुश्किलों भरा होता है। जरा सोचिए, भारी-भरकम ट्रैक्टर के साथ यह कितना टफ होता होगा!
पढ़ें: दांत के सहारे हेलीकॉप्टर से लटक गई ये महिला, 300 फीट की ऊंचाई पर बनाया अनोखा रिकॉर्ड
पढ़ें: दांत के सहारे हेलीकॉप्टर से लटक गई ये महिला, 300 फीट की ऊंचाई पर बनाया अनोखा रिकॉर्ड
विज्ञापन
सोशल मीडिया का हीरो ही नहीं, इंटरनेशनल मी़डिया की सुर्खियां बन गया है यह नौजवान
- फोटो : Caters News Agency
पिता के खेतों में यह नियमित रूप से प्रैक्टिस करते हैं। अब तो आलम यह है कि ट्रैक्टर को केवल पिछले हिस्से के चक्कों के सहारे एक बार में ही 100 मीटर तक खींच लेते हैं।