{"_id":"37fbc6cec0fd65fc7112a0869d7042bc","slug":"this-girls-sleeps-for-10-days-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैरतअंगेज, एक बार में 10 दिन तक सोती है यह लड़की","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
हैरतअंगेज, एक बार में 10 दिन तक सोती है यह लड़की
ब्यूरो/अमर उजाला,दिल्ली
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:12 AM IST
विज्ञापन
वैसे तो नींद हमारे लिए जरूरी है, लेकिन तब क्या हो जब यह आपके लिए मुसीबत बनने लगे। ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया एक बार में करीब 10 दिन तक सोई रहती हैं और इस पर उसका नियंत्रण भी नहीं है।
विज्ञापन
इस 10 दिन की ‘बेहोशी’की वजह से न सिर्फ उसे स्कूल छोड़ना पड़ा, बल्कि वह परिजनों के साथ कई अहम पल साझा भी नहीं कर पातीं।
दरअसल एडिलेड की रहने वाली 19 वर्षीय जॉर्जिया नींद की एक दुर्लभ बीमारी ‘क्लेन-लेविन सिंड्रोम (केएलएस)’ से पीड़ित है।
लाखों में एक को होने वाली इस बीमारी में मरीज को कभी भी नींद का दौरा पड़ सकता है। जिसके बाद वह एक दिन में करीब 14 से 18 घंटे सोता है और करीब 10 दिनों तक वह हमेशा नींद में ही रहता है और वह पूरी तरह से जाग नहीं पाता। इसका न कोई इलाज है और न ही पूरी जानकारी।
विज्ञापन